फूजी फिल्म ने लांच किया नया एक्स प्रो1 डिजिटल कैमरा

कम कीमत के डिजिटल कैमरों की रेंज में फूजी फिल्म ने एक्स प्रो 1 नाम से नया कैमरा पेश किया है। शानदार खूबियों से लैस फूजी एक्स प्रो 1 में मिरर लैस इंटरचेंजेबल लेंस की सुविधा दी गई है। हम आपको बता दें इससे पहले फूजी फिल्म ने फाइन पिक्स 100 डिजिटल कैमरा लांच किया था जिसे बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है।
आइए बात करते है कैमरे में दिए गए कुछ तकनीक पहलुओं के बारे, फाइन पिक्चर क्वालिटी के लिए कैमरे में 16 मेगापिक्ल का सपोर्ट दिया गया है साथ में ईएक्सआर प्रोसेसिंग तकनीक की वजह से इसकी प्रोसेसिंग अन्य कैमरों के मुकाबले काफी फास्ट है।
कैमरे में दिया गया डिस्प्ले 6X6 कलर को सपोर्ट करता है जिससे रोशनी में भी साफ पिक्चर व्यू मिलता है। पिक्चर कैपचरिंग के दौरान यूजर इलेक्ट्रॉनिक से ऑप्टिकल व्यूफाइंडर अपनी सहूलियत के हिसाब से चूज कर सकता है। एक्स प्रो 1 में 3 इंटरचेंजेबल लेंस ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
फूजी फिल्म एक्स प्रो 1 देखने में काफी स्लीक है हालाकि कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है मगर जानकारों के अनुसार फूजी फिल्म नए कैमरे को वाजिब कीमत में लांच करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








