Home
How to

ऑल इन वन पीसी लें या फिर डेस्‍कटॉप?

कहते हैं जमाने के साथ साथ खुद को बदलना पड़ता है जो नहीं बदलते वे पीछे रह जाते हैं। वैसे ही टेक्‍नालॉजी भी है, इसीलिए हमें अपना समय बचाने के लिए नई टेक्‍नालॉजी का प्रयोग करना चाहिए। जैसे डेस्‍कटॉप पीसी की जगह अब ऑल इन वन पीसी ने ले ली है। अगर साधारण तौर पर देखेंगे तो दोनों में कोई अंतर नहीं दिखेगा। लेकिन डेस्‍कटॉप पीसी के मुकाबले ऑलइनवन पीसी लेने ज्‍यादा अक्‍लमंदी होगी। आईए जानते हैं ऑल इन वन और डेस्‍कटॉप पीसी में क्‍या अंतर है।

ऑल इन वन पीसी

ऑल इन वन पीसी में सबसे बड़ा अंतर है इसमें दिया गया सीपीयू यानी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट जो मॉनीटर में ही इनबिल्‍ड होता है। इसके साथ सीडी, डीवीडी, ब्‍लूरे ड्राइव, यूएसबी पोर्ट भी मॉनीटर में ही अटैच रहते हैं।

फायदा

  • कम जगह लेता है कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है।
  • सभी चीजें एक ही बॉक्‍स में रहती है।
  • कीबोर्ड, माउस ऑप्‍शन के साथ आप टच स्‍क्रीन ऑप्‍शन भी चूज कर सकते हैं।
  • वॉयरलेस कनेक्‍टीविटी का ऑप्‍शन इ‍नबिल्‍ड रहता है।

नुकसान

  • पीसी को अपग्रेड नहीं कर सकते जैसे रैम बढ़ाना या हार्ड डिस्‍क बढाना
  • डेस्‍कटॉप के मुकाबले ऑल इन वन पीसी थोड़े महंगे होते हैं।
ऑल इन वन पीसी लें या फिर डेस्‍कटॉप?

डेस्‍कटॉप पीसी
डेस्‍कटॉप पीसी में सीपीयू और मॉनीटर अलग अलग रहते हैं जिसे आप माउस और कीबोर्ड की मदद से हैंडल कर सकते हैं।

फायदे

  • ऑल इन वन पीसी की कीमत में आप अगर डेस्‍कटॉप पीसी लेते हैं तो वह ऑलइनवन पीसी से ज्‍यादा अपग्रेड कर सकते हैं यानी ज्‍यादा रैम, हार्डडिस्‍क
  • डेस्‍कटॉप पीसी में अलग से एक्‍ससरीज और कंपोलेंट लगा सकते हैं।

नुकसान

  • ज्‍यादा जगह घेरते हैं।
  • साथ सफाई का ज्‍यादा ध्‍यान रखना पड़ता है
  • एक एक पार्ट लेने में समय खर्च होता है

किसे चुनें

  • पीसी लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा जैसे आपका बजट कितना है, साथ ही कहीं ऐसा तो नहीं आपके पास डेस्‍कटॉप रखने की जगह न हो। वैसे तो डेस्‍कटॉप पीसी उनलोगों के लिए ज्‍यादा बेहतर है जो आईटी और गेमिंग के शौकीन है क्‍योंकि डेस्‍कटॉप में आप समय समय मैमोरी, रैम और दूसरी चीजों को बढ़ा सकते हैं
  • वहीं दूसरी ओंर ऑल इन वन पीसी उनके लिए बेहतर विकल्‍प है जिन्‍हें सिर्फ इंटरनेट ब्राउजिंग करनी हैं या फिर कम ग्राफिक वाले गेम पसंद हैं जैसे पजल, चेस, ऑल इन वन पीसी कम जगह घेरते है तो अगर आपके कमरे में ज्‍यादा जगह नहीं हैं तो ऑल इन वन पीसी चुनें लेकिन इसके लिए आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X