अमेजन क्रिसमस डिस्काउंट ऑफर, सस्ते में मिल रहे हैं किंडल टैबलेट
क्रिसमस को आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, स्मार्टफोन और पीसी मार्केट में ऑफरों का ढेर लगा हुआ है। अमेजन इस बार क्रिसमस के मौके पर अपने किंडल रेंज में भारी दे रहा है। अमेजन के ई बुक रीडर तो पूरी दुनियां में पॉपुलर हैं इसके अलावा अमेजन के टैब भी हैं जिनमें 1,000 रुपए से लेकर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
क्रिसमस ऑफरों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

अमेजन की ऑनलाइन इंडियन साइट के अनुसार किंडल ई रीडर 4,999 रुपए में मिल रहा है जबकि इसकी एमआरपी कीमत 5,999 रुपए है। इसी तरह से किंडल पेपरव्हाइट वाईफाई वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपए है जबकि डिस्काउंट के बाद ये 9,999 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा किंडल सीरीज के फायर एचडी टैब की ओरीजनल कीमत 11,999 रुपए है जबकि ये 15,999 रुपए में मिल रहा है यानी पूरे 4,000 रुपए की छूट।

ऑनलाइन साइट के अलावा आप चाहें तो अमेजन की किंडल रेंज, क्रोमा, ई जोन, रिलायंस डिजिटल और विजय रीटेल स्टोर से भी खरीद सकते हैं। अमेजन के ई बुक रीडर भारत में काफी पसंद किए जाते हैं, क्रिसमस ऑफर के बाद किंडल रेंज की बिक्री में काफी इजाफा हो गया है।

हाल ही में गूगल ने भी जीओएसएफ (GOSF) में कई ऑनलाइन रीटेलर ऑफर भारतीय बाजार में पेश किए थे जहां पर एक ही प्लेटफार्म में उपभोक्ताओं को कई ऑफर मिल रहे थे। अगर आप भी किताबों के शौकीन हैं तो अमेजन के ई बुक रीडर खरीदिए और हजारों किताबें अपने पॉकेट में लेकर चलिए।


Click it and Unblock the Notifications








