Home
News

कार रेस करनी है तो डाउनलोड करें ये फ्री जीटी रेसिंग 2 एंड्रायड गेम

फ्रेंड मोबाइल गेम पब्‍लिशर और डेवलपर गेमलॉफ्ट ने नया एंड्रायड कार रेस गेम पेश किया है जिसमें चुनिंदा एंड्रायड डिवाइस में डाउनलोड कर खेल सकते हैं। कंपनी ने अभी कुछ दिनों पहले एसफाल्‍ट 8: एयरबॉर्न विंडो 8 गेम भी विंडो 8 डिवाइसेस के लिए पेश किया था।

गेम में कई स्‍टंट और अच्‍छे ग्राफिक दिए गए हैं। गेमलॉफ्ट के अनुसर जीटी रेसिंग 2 में यूजर को रियल कार रेसिंग का अनुभव होगा। इसमें करीब 67 लाइसेंस कार और 13 टैग के साथ रियल माजदा रेसवे लॉगुना सिका और लागुना सिका रेसवे कैलिफोर्निया के ट्रैक दिए गए हैं।

यूजर गेम में नॉक आउट, क्‍लासिक रेस के अलावा करीब 1400 इवेंट खेल सकता है। जीबी रेसिंग 2 गेम फ्री में गूगल प्‍ले से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन गेम डाउनलोड करने से पहले इस बात का ख्‍याल रखें आपके फोन में एंड्रायड का 2.3 वर्जन इंस्‍टॉल होना चाहिए। गेम का साइज करीब 1 जीबी है अगर आप वाईफाई की मदद से गेम डाउनलोड करते हैं तो ज्‍यादा बेहतर होगा।

गेम डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

रियल रेसिंग

रियल रेसिंग

गेम में रेसिंग करने का एक अलग अनुभव मिलता है, खासकर अगर आप सिमुलेटर मोड में गेम खेलते हैं। कुल 1,400 इवेंट दिए गए है जिसमें क्‍लासिक रेट, ड्युल नॉकआउट और ओवरटेक जैसे ऑप्‍शन शामिल हैं।

फेवरेट ब्रांड

फेवरेट ब्रांड

अगर आप किसी फेवरेट कार ब्रांड का चुनाव करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं, गेम में ऑडी, फोर्ड, निसान और मर्सिडीज जैसे ब्रांड दिए गए हैं।

चैलेंज

चैलेंज

गेम खेलने के दौरान दिए गए चैलेंज अगर आप पार करते हैं तो कुछ कार फ्री में भी जीत सकते हैं।

सिंगल और मल्‍टीप्‍लेयर ऑप्‍शन

सिंगल और मल्‍टीप्‍लेयर ऑप्‍शन

GT Racing 2 में मल्‍टी और सिंगल प्‍लेयर ऑप्‍शन दिया गया है यानी आप अपने दोस्‍तों के साथ न सिर्फ रेस कर सकते हैं बल्‍कि अकेले भी रेसिंग का मज़ा ले सकते हैं।

कैमरा एंगल

कैमरा एंगल

रेस के दौरान 4 अलग-अलग एंगल के कैमरा व्‍यू ऑप्‍शन दिए गए हैं जिसमें इंटीरियर व्‍यू भी शामिल है।

वीडियो

वीडियो में देख सकते हैं गेम में किस तरह के एडवेंचर मिलेंगेे। 

Best Mobiles in India

English summary
Gameloft Launches GT Racing 2: Another Free Speed Game for Android.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X