नोकिया ने उतारा तूफानी 41 मेगापिक्सल वाला लूमिया 1020 स्मार्टफोन
नोकिया ने अपने कैमरों की बढ़-चढ़ कर खूबी बताने वाले दूसरे स्मार्टफोन की छुट्टी करते हुए अब तक का सबसे ताकतवर 41 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन लूमिया 1020 उतारने की घोषणा की है। नोकिया ने दावा किया है लूमिया 1020 में दिए गए कैमरे की क्वालिटी सैमसंग एस 4 जूम और एप्पल आईफोन से कई गुना ज्यादा अच्छी है।
नोकिया लूमिया 1020 कैमरे को टेस्ट करने वाले एक्सपर्टों का कहना है कि ये मार्केट में उपलब्ध अभी तक के स्मार्टफोन में सबसे बेहतर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। मार्केट रिसर्च करने वाली आईडीसी द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार उपभोक्ता नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले कुछ खास फीचरों पर खास ध्यान देते हैं। जिसमें से बैटरी लाइफ, सुरक्षा, फास्ट इंटरनेट ब्राउजिंग जैसी खुबियां पहले नंबर आती है वहीं कैमरा रेज्यूलूशन से जुड़े फीचर 15वें नबर पर इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग स्मार्टफोन में कैमरे को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं।
फोन में दिए गए फीचर
नोकिया लूमिया 1020 में 4.5 इंच की AMOLED WXGA डिस्प्ले दिया गया है जो 1280x768 रेज्यूलूशन सपोर्ट करता है। इसके साथ 1.5 गीगाहर्ट का ड्युल कोर स्नैपड्रैगन एस 4 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दी गई है। लूमिया सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह 1020 में माइक्रोसॉफ्ट का विंडो 8 ओएस दिया गया है। बेहतर बैटरी बैकप लिए 2000 एमएएच की बैटरी और 34 जीबी की शानदार इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसमें ढेर सारा डेटा बड़े आराम से सेव किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
सीएनईटी वेबसाइट के अनुसार नया लूमिया विंडो 8 स्मार्टफोन यूएस में एटी एंड टी 2 साल कांट्रेक्ट के साथ 299 यूएस डॉलर में बेचेंगी जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 17,890 रुपए है लेकिन भारत में अभी नोकिया लूमिया 1020 को कितने दामों में उतारेगी इसके बारे में कोई कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। नोकिया लूमिया 1020 की बिक्री अमेरिका में 26 जुलाई से शुरू करेंगी।
Nokia Lumia 1020 pictures
Nokia Lumia 1020 pictures
Nokia Lumia 1020 pictures
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020 camera picture quality
Nokia Lumia 1020


Click it and Unblock the Notifications








