खोया हुआ आधार कार्ड दोबारा बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो सबसे ज्यादा ज़रूरी है। बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड आदि तमाम चीजें आधार कार्ड से लिंक्ड हैं। आप किसी सरकारी स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आधार कार्ड ज़रूरी है। मान लीजिए कि आपका आधार कार्ड ही खो जाए? यकीनन थोड़ी परेशान कर देने वाली बात तो होगी ही। लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि आप नया आधार कार्ड पा सकते हैं।

जी हां, Unique Identification Authority of India (UIDAI) आधार कार्ड होल्डर को नया कार्ड देती है। इसके लिए मामूली सा खर्च आता है। लेकिन नया आधार कार्ड आपको रिप्रिंटेड वर्जन मिलता है। आपको नया आधार कार्ड पाने के लिए अप्लाई करना होगा। आज हम आपको यही बताएंगे कि अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है तो आप नए आधार कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
नया आधार कार्ड पाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1: सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
स्टेप 2: इसके बाद Retrieve lost or forgotten EID/UID के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नया पेज खुलकर आपके सामने आएगा। यहां अपनी डिटेल्स भरें। यूजर अपना Aadhaar No (UID)/ Enrolment ID (EID), पूरा नाम, मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड) या ईमेल आईडी भरने के बाद Captcha Verification एंटर करें।
स्टेप 4: इसके बाद आप OTP सेंड करने के लिए क्लिक कर सकते हैं या फिर TOTP एंटर सकते हैं। बता दें कि OTP यूजर के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जाएगा। जबकि TOTP के लिए यूजर को mAADHAAR app की मदद से Time-Based-One-Time-Password मिलेगा।
स्टेप 5: सभी जरूरी डिटेल भरें। उसके बाद आप सीधे पेमेंट गेटवे के पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको 50 रुपए पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा।
स्टेप 6: इसके बाद, आधार कार्ड प्रिंट होकर आपको अगले 15 दिन में मिल जाएगा।
आधार कार्ड की बाकी चीजों को भी करें ठीक
बता दें कि नए आधार के लिए अप्लाई करने के साथ साथ, अगर आप आधार कार्ड का एड्रेस बदलवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से या आधार सेंटर पर जाकर बदलवा सकते हैं। एड्रेस बदलने के लिए आप UIDAI की वेबसाइट पर लिस्ट 44 में से किसी भी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications