Home
How to

सिर्फ 60 सेकंड में टाइट करें WhatsApp की सिक्योरिटी, कोई नहीं चुरा पाएगा आपका डेटा!

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं बल्कि हमारी पर्सनल लाइफ का डिजिटल हब बन गया है, जहां हमारी फोटो, वीडियो, बैंक डिटेल्स और कॉन्टैक्ट्स तक सेव रहते हैं। ऐसे में अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स कमजोर हैं, तो डेटा चोरी या अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ सकता है।

लेकिन अच्छी बात ये है कि आप सिर्फ 60 सेकंड में WhatsApp को पूरी तरह सिक्योर कर सकते हैं। यहां जानिए वो 4 जरूरी स्टेप्स जो आपकी WhatsApp सिक्योरिटी को कर देंगे मजबूत।

सिर्फ 60 सेकंड में टाइट करें WhatsApp की सिक्योरिटी

1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें

सबसे पहले WhatsApp की Settings → Privacy → Two-step verification में जाएं। यहां 6-digit PIN सेट करें। इससे अगर कोई दूसरा आपके नंबर से WhatsApp चलाने की कोशिश करेगा, तो उसे PIN डालना होगा।

2. बायोमेट्रिक लॉक लगाएं

अपने चैट्स को सेफ रखने के लिए Fingerprint Lock या Face Unlock ऑन करें। इसके लिए जाएं: Settings → Privacy → Fingerprint lock / Face ID → Enable। अब आपका WhatsApp तभी खुलेगा जब आप खुद ऑथेंटिकेट करेंगे।

3. प्रोफाइल और लास्ट सीन छिपाएं

कई बार स्कैमर्स प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस से आपकी जानकारी निकाल लेते हैं।
इसे रोकने के लिए जाएं: Settings → Privacy → Profile photo / Last seen / About → My contacts only इससे केवल आपके कॉन्टैक्ट्स ही आपकी डिटेल देख पाएंगे।

4. लिंक और मैसेज को वेरिफाई करें

किसी भी अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज पर क्लिक करने से पहले ध्यान रखें। फेक लिंक अक्सर फिशिंग वेबसाइट्स होती हैं, जो डेटा चुरा सकती हैं। WhatsApp अब ऐसे लिंक के लिए "Suspicious Link Detection" फीचर भी देता है, जो आपको पहले ही वॉर्निंग दिखा देगा।

5. चैट बैकअप को एन्क्रिप्ट करें

Google Drive या iCloud में स्टोर चैट्स को भी सुरक्षित करें। Settings → Chats → Chat Backup → End-to-end encrypted backup को ऑन करें। अब आपकी बैकअप फाइल्स भी पासवर्ड से सुरक्षित रहेंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X