इंटरनेट नहीं... फिर भी पेमेंट होगा फटाफट, ये तरीका आएगा काम
भारत में UPI ने डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया को जेब में समा दिया है। तेज, आसान और भरोसेमंद लेनदेन ने इसे रोजमर्रा की जरूरत बना दिया है। लेकिन एक छोटी-सी दिक्कत हमेशा साथ रहती थी। नेटवर्क गायब होते ही पेमेंट फेल, और कई बार सामने वाले के सामने स्थिति भी अजीब।
अब गेम बदल चुका है। क्योंकि UPI अब ऑफलाइन भी चलने लगा है। जी हां, इंटरनेट नहीं... फिर भी पेमेंट होगा फटाफट। बस चाहिए आपका फोन और USSD सर्विस।

कैसे करें बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट?
ऑफलाइन पेमेंट शुरू करने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है और UPI PIN सेट है। यह आप बैंक ऐप या वेबसाइट से आसानी से कर सकते हैं। अब चलिए जानें पूरा तरीका:
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1: अपने फोन पर *99# डायल करें।
स्टेप 2: स्क्रीन पर UPI मेन्यू खुल जाएगा, जिसमें Send Money, Receive Money, Check Balance जैसे कई विकल्प मिलेंगे।
स्टेप 3: Send Money पर जाएं और पेमेंट तरीका चुनें -
मोबाइल नंबर
UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर + IFSC
स्टेप 4: डिटेल डालें, राशि लिखें और Send पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब अपना UPI PIN डालकर पेमेंट को ऑथराइज करें।
पेमेंट तुरंत हो जाएगा, चाहे आपका इंटरनेट झपकी ले रहा हो या पूरा गायब हो।
कितना चार्ज लगता है?
USSD के जरिए किए गए हर ट्रांजैक्शन पर लगभग 50 पैसे का मामूली शुल्क लगेगा। यह सर्विस पूरे देश में 24x7 उपलब्ध है और सभी मोबाइल फोन्स तथा सभी नेटवर्क्स पर चलती है। UPI का ऑफलाइन मोड उन लोगों के लिए वरदान है जो दूरदराज इलाकों में रहते हैं या अक्सर नेटवर्क समस्याओं का सामना करते हैं। कई बार दुकानों, बाजारों या यात्रा के दौरान पेमेंट करते समय इंटरनेट गायब हो जाता है और पूरी प्रक्रिया रुक जाती है। ऐसे में 99# सेवा हर मोबाइल को एक मिनी-एटीएम में बदल देती है।


Click it and Unblock the Notifications