Home
How to

सर्दियों में ऐसे रखें अपने फोन की सेफ्टी, वरना जम सकता है डेटा से लेकर डिस्प्ले तक!

सर्दियां शुरू होते ही जहां हम अपने कपड़ों की लेयर बढ़ा लेते हैं, वहीं हमारा स्मार्टफोन ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। कम तापमान का असर फोन की बैटरी, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड पर पड़ता है।

अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो डिवाइस स्लो हो सकता है, स्क्रीन ब्लर दिखने लगती है और बैटरी जल्दी खत्म होती है। यहां जानिए सर्दियों में फोन को सेफ रखने के कुछ जरूरी उपाय।

सर्दियों में ऐसे रखें अपने फोन की सेफ्टी

1. ठंड में फोन को सीधे एक्सपोज न करें

फोन को खुले में ठंडी हवा या बर्फीले माहौल में न रखें। बहुत कम तापमान में बैटरी परफॉर्मेंस 30-40% तक घट जाती है। फोन को हमेशा जेब, बैग या केस कवर में रखें ताकि तापमान संतुलित रहे।

2. ठंडे फोन को तुरंत चार्ज न करें

अगर आपका फोन बाहर से ठंडा होकर आया है तो उसे तुरंत चार्जिंग पर न लगाएं। बैटरी के अंदर लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट जम सकता है, जिससे बैटरी फटने या डैमेज होने का खतरा रहता है। पहले फोन को कमरे के तापमान तक आने दें, फिर चार्ज करें।

3. हैंड वॉर्मर या हीटर के पास फोन न रखें

कई लोग फोन को हीटर या हैंड वॉर्मर के पास रख देते हैं, जो खतरनाक है। अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर कंडेन्सेशन बनती है, जिससे सर्किट डैमेज हो सकता है।

4. ऑरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें

सर्दियों में नकली या लोकल चार्जर बैटरी को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल चार्जर ही यूज करें ताकि वोल्टेज स्टेबल रहे।

5. फोन केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर जरूर लगाएं

ठंड में गिरने से फोन का ग्लास ज्यादा जल्दी क्रैक होता है क्योंकि मेटल और ग्लास दोनों सिकुड़ते हैं। इसलिए शॉक-एब्जॉर्बिंग कवर और टेम्पर्ड ग्लास जरूर लगाएं।

6. बैटरी सेविंग मोड ऑन रखें

सर्दियों में बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसलिए Settings में जाकर Battery Saver Mode ऑन करें और अनयूज्ड ऐप्स को बंद रखें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X