माइक्रोमैक्स ने लांच किया क्वार्टी टच स्क्रीन फोन

इस साल माइक्रोमैक्स ने ऐसे कई सारे बेहतरीन मोबाइल हैंडसेट लांच किए हैं जो लोगों दा्रा काफी पसंद किए गए और कपंनी को भी काफी फायदा पहुंचाया। कपंनी ने कई शानदार फीचर जैसे ड्यूल सिम और टच स्क्रीन के स्मार्टफोन निकाले हैं। फिलहाल अभी जो माइक्रोमैक्स ने लांच किया है उसका नाम है एक्स 78, जो एक टच और टाईप वाला स्लाइडर फोन है।
यह ड्यूल सिम फोन बार स्टाइल का है जिसका भार मात्र 140 ग्राम का है, जिसमें बैट्री भी शामिल है। यह फोन आपको दो काले और सफेद रंगों में प्राप्त होगा। इसमें ट्रैक पैड का भी फीचर है जो आपको आसानी के साथ नेविगेशन करने में मदद करेगा। पिक्चर लेने के लिए इसमें मात्र एक कैमरा है जो 3.2 मेगापिक्सल का है, इसके दा्रा आप वीडियो भी ले सकते हैं।
2.8 इंच की डिसप्ले स्क्रीन 240 x 320 पिक्सल रेजूलूशन के साथ आती है। जैसे ही यूजर फोन को स्लाइड करेगा उसे अंदर क्वार्टि की पैड मिलेगी। माइक्रोमैक्स के सभी गैजेटों में शानदार मीडिया प्लेयर जरुर लगे होते हैं, इसमें भी मीडिया प्लेयर की अच्छी सुविधा दी गई है जो सभी प्रकार के फॉरमेट सपोर्ट करता है। इसके साथ इसमें एफएम रेडियो और इंटरनल मेमोरी में 1500 कॉनटेक्ट और 500 एसएमएस को स्टोर करने की सुविधा भी है। अगर यूज़र चाहे तो फोन में 8 जीबी तक की मेमोरी बढ़ा भी सकता है।
फोन में 950 एमएएच की लीऑन बैटरी दी गई है, जो 5 घंटे टॉक टाइम के साथ 8 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम देती है। इसकी खूबसूरत डिजाइन और स्लाइडर फीचर काफी है किसी भी यूजर का प्रभवित करने के लिए काफी है। सबसे खास बात इसका दाम है जो आपको 5000 रु से भी कम कीमत पर मिलेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications