आईफोन दुनियाभर में सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है। एपल के इन फोन्स पर हर कोई हाथ अजमाना चाहता है। हालंकि अब भारत में भी आईफोन के कई यूज़र्स हैं। आईफोन में वैसे तो कई खास चीजें हैं, लेकिन यदि आप गौर करें तो आपको फोन के बैक में फ़्लैश लाइट के पास एक छोटा सा छेद दिखाई देगा, क्या आप जानते हैं कि वो क्या है? बेहद कम कीमत में मोटोरोला ने उतारा मोटो ई3 पॉवर हो सकता है कि आप आईफोन का इस्तेमाल काफी लम्बे समय से कर रहे हों, लेकिन आपको शायद ही ये मालूम हो कि फोन के बैक साइड में एक छोटा सा छेद दिया होता है। यह आपको फ़्लैश लाइट के पास दिखाई देगा। छोटा सा दिखने वाला ये होल काफी काम का है। व्हाट्सएप, फेसबुक से शेयर करेगी यूज़र्स का नंबर आइए आज हम आपको बताते हैं कि ये आखिर है क्या और क्या काम करता है। फ़्लैश लाइट के पास यह छेद आपको हस स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा। यह कुछ खास आईफोन में ही दिया गया है। हो सकता है कि आप आईफोन का प्रयोग कई सालों से कर रहे हों, लेकिन आपने शायद ही इस होल पर गौर किया हो। अपने आईफोन के बैक में कैमरे और फ़्लैश के पास देखें। यह छोटा सा होल, छेद दोनों के बीच में दिया गया होता है। आपको लग रहा होगा कि यह कैमरा लेंस और फ़्लैश लाइट के बीच में है तो इसका सम्बन्ध जरुर कैमरे से ही होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में ये छोटा सा होल एक माइक्रोफोन है। लेकिन टेक्निकली यह वो माइक्रोफोन नहीं है जो आपकी आवाज सुनें। बल्कि यह माइक्रोफोन बैकग्राउंड में चल रही फालतू की आवाज को काटता है। जब आप फोन पर बात कर रहे होते हैं तब यह काम आता है। आईफोन में तीन माइक्रोफोन दिए होते हैं, जिसमें एक बैक में सबसे नीचे होता और एक फ्रंट में स्पीकर्स के बीच में ही छुपा होता है।