जिस तरह टेलिकॉम इंडस्ट्री में कॉम्पीटिशन जारी रहता है, उसी तरह इन दिनों डीटीएच इंडस्ट्री में प्लान्स को लेकर घमासान देखने को मिलता है। सेक्टर की प्रमुख कंपनी एयरटेल डिजीटल टीवी ने अपने बढ़त को बरकरार रखने के लिए एक बार फिर से एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कर दी हैं। आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले टाटा स्काई ने भी अपने एचडी और एसडी सेटअप बॉक्स की कीमतों में कटौती की थी। ये होंगी नई कीमत एयरटेल डिजीटल टीवी पहले भी अपने ग्राहकों को एचडी और एसडी सेट-अप बॉक्स के दाम कम करके सौगात दे चुका है। नई कीमतों के मुताबिक अब एयरटेल डिजीटल टीवी एचडी सेटअप बॉक्स की कीमत 1,300 रूपए है और वहीं, एसडी सेट-अप बॉक्स की कीमत कम होने के बाद 1,100 रूपए हो गई है। यह भी पढ़ें:- nbsp;Airtel DTH में अपने पसंदीदा चैनल्स का पैक बनाएं और टीवी देखें जानकारी हो कि एचडी सेटअप बॉक्स को पहले मार्केट में 1,800 रूपए में बेचा जा रहा था और एसडी सेट-अप बॉक्स की कीमत 1,600 उपलब्ध थी। एयरटेल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों सेटअप बॉक्स की कीमतों को हाइलाइट किया है। डीटीएच पैक नहीं होगा शामिल रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी सेट-अप बॉक्स की नई कीमत में डीटीएच पैक को शामिल नहीं किया गया है। यानि यूज़र्स को सेट-अप बॉक्स खरीदने के साथ साथ अलग से डीटीएच पैक भी लेना पड़ेगा। फिलहाल ये कंफर्म नहीं है कि लिस्ट की गई नई कीमत में इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल है या नहीं। डीटीएच इंडस्ट्री में बढ़ता कॉम्पीटिशन डीटीएच ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल डिजीटल टीवी और डिश टीवी अपने यूज़र्स को स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस देने के लिए एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को लॉन्च कर चुके हैं। सिर्फ ये दो कंपनियां ही नहीं बल्कि डीटीएच जगत की हर कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स बेस को मज़बूत बनाने के लिए नए ऑफर्स, नए प्लान्स और एडवांस टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है। एक तरफ जहां टाटा स्काई को इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है तो वहीं रिलायंस जियो के नए ऑफर्स इस सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। ऐसे में डीटीएच ऑपरेटर्स कभी कीमतें कम करती हैं और कभी एडवांस टेक्नोलॉजी को मार्केट में इंट्रोड्यूस करती हैं।