Home
News

अब एयरटेल ग्राहक मोबाइल वॉलेट सेवा से 300 शहरों में भेज सकेंगे पैसे

अब एयरटेल ग्राहक मोबाइल वॉलेट सेवा से 300 शहरों में भेज सकेंगे पैसे

अगर आप एयरटेल ग्राहक है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज लिमिटेड (एएमएसएल) ने अपनी मोबाइल वॉलेट सेवा एयरटेल मनी का विस्तार करते हुए इसे देशभर में इसे लांच किया है। इस सेवा के जरिए अब ग्राहक, पूरे देश में भुगतान करने और पैसे का स्थानांतरण करने के लिए एयरटेल मनी का उपयोग कर सकते हैं।

साथ ही इससे ग्राहकों को किसी भी एयरटेल मनी वॉलेट से अन्य एयरटेल मनी वॉलेट और बैंक खातों में तुरंत पैसे स्थानांतरित करने की सुविधा भी मिलेगी। देश के 300 से अधिक प्रमुख शहरों में एयरटेल मनी सेवा उपलब्ध हो गई है।

हम आपको बता दें एयरटेल मनी को सबसे पहले 2011 में दिल्ली, एनसीआर और चेन्नई में शुरू किया गया था। भारती एयरटेल के सीईओ संजय कपूर ने सेवा के विस्‍तार पर बातचीत करते हुए कहा कि एक अनुमान के आधार पर पूरे देश 24 करोड़ लोगों के बैंक खाते हैं।

जबकि देश की 90 फीसदी से अधिक आबादी अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भुगतान नकदी में करती है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में उपभोक्ता पैसे भेजने के लिए मनीआर्डर या चेक भुगतान जैसी पुरानी सेवाओं पर ही निर्भर हैं। ऐसे में मोबाइल वॉलेट सेवा से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आने वाले समय में हम एयरटेल मनी का विस्तार देश के सुदूर भागों में भी करेंगे। एयरटेल मनी एक तेज, सरल और सुरक्षित सेवा है, जो अपने उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल उपकरणों में कैश लोड करने और इसे खर्च करने की सुविधा देती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X