क्या आप 10 मिनट में चार्ज करना चाहते हैं अपना मोबाइल
रोजमर्रा की जिंदगी में अब किसी के पास इतना समय नहीं हैं कि वो अपना फोन 1 घंटा चार्ज करें, इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक ऐसा उपाए निकाला है जिससे आप अपना फोन भी फुल चार्ज कर सकेंगे साथ आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा। अगर आपको फोन 1 घंटे की जगह 10 मिनट में चार्ज हो जाए तो कैसा रहेगा। शोधकर्ताओं ने लीथियम-आयन बैटरी एनोड की एक नई संरचना की खोज की है, जो मौजूदा मापदंड से कहीं ज्यादा बेहतर परिणाम देगी।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रीवरसाइड के बॉर्न्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अध्ययन प्रमुख वाई वाउंग ने कहा, "नई डिजाइन पर आधारित लीथियम आयन बैटरी में साधारण बैटरी के मुकाबले ज्यादा पॉवर है। जो न सिर्फ जल्दी चार्ज होती है बल्कि इसे प्रयोग करने पर ये डिस्चार्ज भी देर में होगी। जो साधारण आने वाली ग्रेफाइट पर आधारित एनोड से लगभग 16 गुणा ज्यादा है।

यह सामान्य से अधिक चार्ज और डिस्चार्ज की दर दो कारणों से है। पहला, ग्रैफीन से ढंकी तांबे की एक परत और कार्बन नैनोट्यूब के बीच का जोड़ सक्रिय मेटीरियल बिजली क्षमता को बढ़ाता है, जिसके कारण इलेक्ट्रोड में चार्ज और उष्मा का संचालन होता है।

दूसरा, कोन के आकार की डिजाइन होने के कारण इसमें छोटे-छोटे अलग-अलग चैनल होते हैं, जिससे इलेक्ट्रोड में इलेक्ट्रोलाइट के संचालन को तेज करने में सहायता मिलती है। सिलिकॉन वैसा एनोड मटीरियल है, जिसकी कुल चार्ज क्षमता ग्रेफाइट आधारित लीथियम आयन बैटरी एनोड से 10 गुणा ज्यादा है। इसलिए इसके एनोड के इस्तेमाल पर ध्यान दिया जा रहा है। यह अध्ययन स्माल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications