Home
News

अंग्रेजी से हिंदी टेक्स्ट करना चाहते हैं ट्रांसलेट, तो ये हैं बेस्ट Translator ऐप्स और वेबसाइट

टेक्नोलॉजी ने हर किसी की लाइफ को बेहतर और आसान बना दिया है। इंटरनेट के इस दौर में अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो कोई नहीं क्योंकि अब आप ऑनलाइन ऐप्स और वेबसाइट पर चंद सेकंड में अपने पूरे टेक्स्ट को हिंदी या अन्य भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ सकते हैं। हालांकि यह मशीनी अनुवाद होता है इसलिए कहीं-कहीं गलतियाँ भी होती है, लेकिन काम बन जाता है। आज हम आपको कुछ बेस्ट अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेट करने वाले कुछ बेस्ट ऐप्स और वेबसाइटों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

अंग्रेजी से हिंदी टेक्स्ट करना चाहते हैं ट्रांसलेट, तो ये हैं बेस्ट Translator ऐप्स और वेबसाइट

इन ट्रांसलेटर ऐप्स और वेबसाइट के माध्यम से अंग्रेजी से हिंदी में कर सकते हैं ट्रांसलेशन

गूगल ट्रांसलेट (Google Translate)

लिस्ट में पहला नाम Google Transalte है जो दुनिया का सबसे पॉपुलर ट्रांसलेटर प्लेटफार्मों में से एक है। इसका उपयोग हिंदी सहित 100 से अधिक भाषाओं में टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए किया जा सकता है। इसकी सबसे बढ़िया बात यह है कि यह वेबसाइट और ऐप दोनों के रूप में उपलब्ध है। इसलिए आप चाहें तो ऐप को डाउनलोड करें या वेबसाइट के माध्यम से ट्रांसलेशन कर सकते हैं। इसमें टेक्स्ट के अलावा डॉक्युमेंट, इमेज और लिंक के माध्यम से भी ट्रांसलेशन किया जा सकता है।

अंग्रेजी से हिंदी टेक्स्ट करना चाहते हैं ट्रांसलेट, तो ये हैं बेस्ट Translator ऐप्स और वेबसाइट

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर (Microsoft Translator)

Microsoft Translator भी एक और बढ़िया ऐप है जिसका उपयोग आप अपने टेक्स्ट को अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने के लिए कर सकते हैं। यह टूल भी वेब एंड्रॉइड और iOS पर ऐप्स के रूप में उपलब्ध है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन उपयोग के लिए हिंदी सहित 70 से अधिक भाषाओं में टेक्स्ट का अनुवाद कर सकता है।

हिंदी-इंग्लिश ट्रांसलेटर (Hindi-English Translator)

यदि आप कम साइज और कम झंझट वाला कोई ट्रांसलेटर ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप Hindi-English Translator ऐप को आजमा सकते हैं जो सिर्फ इंग्लिश-हिंदी को ही सपोर्ट करता है। और इसको प्ले स्टोर पर 5 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल किया है।

ट्रांसलेट लैंग्वेज ट्रांसलेटर (Translate Language Translator)

इस लिस्ट में एक और नाम ट्रांसलेट लैंग्वेज ट्रांसलेटर है जो काफी पॉपुलर ट्रांसलेशन ऐप है और आप इसकी मदद अपने एंड्रॉयड या iPhone में हिंदी सहित कई भाषाओं में टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

हाय ट्रांसलेट (Hi Translate)

हाय ट्रांसलेट एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध एक और पॉपुलर ऐप है और इस ऐप पर भी लगभग 100 भाषाओं में टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा यह इमेज ट्रांसलेशन और वॉयस ट्रांसलेशन फीचर को भी सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best English Hindi Mobile Translator Apps and Websites
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X