अब नहीं सुन पाएंगे ब्लैकबेरी में ऑनलाइन म्यूजिक
बीबीएम म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवा 19 महीने के संचालन के बाद दो जून से बंद हो जाएगी। कनाडा की प्रौद्योगिकी कम्पनी ब्लैकबेरी ने कहा है कि सेवा बंद करने का निर्णय लेने से पहले कारोबार का रणनीतिक विश्लेषण किया गया है। ब्लैकबेरी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एएसआई क्लाउड म्यूजिक प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया जाएगा और इसके ग्राहकों को आरडीआईओ सेवा की एक महीने की सदस्यता दी जाएगी।
2011 में ब्लैकबेरी ने म्यूजिक सर्विस शुरु की थी, लेकिन बीबीएम म्यूजिक में कई तरह की खामियां भी थी जैसे उपभोक्ता को हर महिने 273 रुपए देने पड़ते थे लेकिन फिर भी वो केवल 50 गाने ही सुन सकता था। इसके अलावा उनमें से आधे गानों को ही उपभोक्ता बदल सकता है जबकि इसके मुकाबले दूसरी म्यूजिक सर्विस ज्यादा बेहतर सर्विस प्रोवाइड करती हैं।

ब्लैकबेरी को पहले रिसर्च इन मोशन के नाम से जाना जाता था। कम्पनी ने बीबीएम म्यूजिक अगस्त 2011 में शुरू की थी। इसे क्लाउड म्यूजिक सेवा के तहत उपयोगकर्ता 50 गीतों की एक प्रोफाइल बना सकते थे तथा अपने सम्पर्को के साथ उसे साझा कर सकते थे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications