नक्सलियों के खौफ के बीच लोग करेंगे मोबाइल से बात
नक्सल प्रभावित इलाको में लोगों को बेहतर संचार सेवा प्रदान करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों में मोबाइल सेवाओं के लिए नए टावर लगाए जाने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।
पढ़ें: भारत में शौचालय से अधिक है मोबाइल फोन
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सहित नक्सल प्रभावित राज्यों के लोग मोबाइल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अभी तक ऐसा नहीं होने से स्थानीय स्तर पर लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। वहीं सरकार के इस कदम से अब वह बेहतर तरीके से संचार सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, नौ राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों में मोबाइल सेवाओं के लिए टावर लगाए जाएंगे। इन स्थानों का चयन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया है। चयनित राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
भारत संचार निगम इस परियोजना को लागू करेगा। इस निगम ने 363 स्थानों पर पहले ही टावरों की स्थापना कर दी है। इसके लिए धन यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) देगा और यह परियोजना 12 महीनों के अंदर पूरी करने का लक्ष्य है। इससे मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और प्रभावित इलाकों में संचार सुविधाएं बेहतर होंगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications