Home
News

एचडीएफसी ने लांच की हिन्‍दी में मोबाइल बैंकिंग एप्‍लीकेशन

एचडीएफसी ने लांच की हिन्‍दी में मोबाइल बैंकिंग एप्‍लीकेशन

निजी क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने देश में पहली हिन्‍दी उपभोक्‍ताओं को ध्‍यान में रखते हुए ह‍िन्दी में मोबाइल बैंकिंग एप्‍लीकेशन लांच की है। बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष बीरेंद्र साहू ने नई एप्‍लीकेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की बदलती जरुरतों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है साथ ही नई एप्‍लीकेशन बैंकिंग को सुरक्षित और आसान बनाती है।

हिंदी मोबाइल बैंकिंग सेवा और नेटसेफ कार्ड इसी दिशा में कदम हैं जिससे देश के दूर दराज के इलाको में भी लोग इलेक्ट्रानिक बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही उन्‍होंने जानकारी दी कि इस ऐप्लिकेशन से एचडीएफसी बैंक के हिन्दी भाषी क्षेत्रों के ग्राहक अपने मोबाइल फोन से अपनी भाषा में लेन-देन कर सकते हैं।

देश में अपनी तरह की पहली सेवा में उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड स्मार्ट फोन से हिन्दी में इस ऐप्लिकेशन के जरिये मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं। नई एप्‍लीकेशन को यूजर अपने साधारण एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर इसे प्रयोग कर सकता है।

एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।पढ़ें: सैमसंग के 5 बेहतरीन गैलेक्‍सी सीरीज स्‍मार्टफोन पर एक नजर

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X