हुवावे ने लांच किए अपने तीन दमदार खिलाड़ी
स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हुवावे ने टॉक बैंड बी 1 हेल्थ डिवाइस के अलावा एसेंड जी 6 स्मार्टफोन और मीडिया पैड एक्स एम 1 और एक्स 1 नाम से दो टैबलेट भी लांच किए हैं। जिसमें से हुवावे टैब मीडियापैड एम 1 का 3जी वर्जन इसी महिने से बाजार में मिलना शुरु हो जाएगा जबकि इसका 4जी वर्जन अप्रेल के करीब उतारा जाएगा।
कंपनी के अनुसार मीडियापैड एक्स 1 चाइना, रुशिया, वेर्स्टनल यूरोप, मिडिल ईस्ट, जानान और लेटिन अमेरिकी बाजारों में मिलेगा जबकि मीडियापैड एम 1 टैबलेट यूरोप, रशिया, मिडिल इस्ट, चाइना, जापान, एशिया पैसेफिक, आस्ट्रेलिया और लेटिन अमेरिका के बाजारा में लांच किया जाएगा। हुवावे ने अभी अपने नए टैबलेट की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
हुवावे एसेंड जी 6
हुवावे के नए स्मार्टफोन जी 6 में एंड्रायड का जैलीबीन 4.2 वर्जन दिया गया है। इसमें 4.5 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन दी गई है जो 245 पिक्सल पर इंच सपोर्ट करती है साथ ही इसमें 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जी का फीचर दिया गया है जो 150 एमबीपीएस की स्पीड देता है। एसेंड जी 6 देखने में काफी स्लिम है इसका भार 115 ग्राम है। फोन को ब्लैक और लाइट ग्रे के अलावा रोज और गोल्ड कलर ऑप्शन में लांच किया गया है। 4जी के अलावा इसका 3जी मॉडल भी उपलब्ध है। फोन के कैमरे की ओंर नजर डालें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। एसेंड जी 6 में एनएफसी कनेक्टीविटी के साथ 2000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है।

हुवावे मीडियापैड एक्स 1
मीडियापैड एक्स 1 एंड्रायड 4.2 जैलीबीन पर रन करने वाला टैबलेट है जिसमें 7 इंच की फुल एचडी एलटीपीएस स्क्रीन दी गई है जो 1920x1200 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, टैब में 1.6 गीगाहर्ट क्वॉडकोर प्रोससर दिया गया है। वहीं दूसरे टैबलेट एक्स 1 में 13 मेगापिक्सल का सोनी एक्समोर आरबीएसआई रियर फेसिंग कैमरा दिया गया है साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा हुआ है। कंपनी के अनुसार टैब में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 21 दिन का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
हुवावे मीडियापैड एम 1
हुवावे मीडियापैड एम 1 में 8 इंच की 1280x800 पिक्सल एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है साथ में फ्रंट फेसिंग स्पीकर और माइक्रोफोन का ऑप्शन भी दिया गया है। हुवावे के नए एम 1 टैबलेट में 1.6 गीगाहर्ट क्वॉड कोर प्रोसेसर और 4800 एमएएच की बैटरी लगी हुई है हुवावे मीडिया पैड एम 1 में 5 मेगापिक्सल का रियर और 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications