Home
News

दैनिक जागरण ने लांच की एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल एप्‍लीकेशन

दैनिक जागरण ने लांच की एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल एप्‍लीकेशन

भारत में सबसे ज्‍यादा पढ़ा जाने वाले हिन्‍दी न्‍यूज पेपर दैनिक जागरण ने आईफोन और एंड्रॉयड बेस प्‍लेटफार्म के लिए नई एप्‍लीकेशन लांच की है जिसकी मदद से यूजर अपने टैबलेट और स्‍मार्टफोन में ताजा खबरें पढ़ सकेंगे।

एप्‍लीकेशन में पॉलिटिक्स, इवेंट्स, एंटरटेनमेंट, स्‍पोर्ट्स, बिजनेस जैसे अन्‍य कैटेगिरी दी गई है जिसकी मदद से आप अपनी पसंद की खबरें सलेक्‍ट कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन 2.1 और 3.0 वर्जन के ऑपरेटिंग सिस्‍टम को सपोर्ट करती है।

मतलब अगर आपके फोन में 2.1 और 3.0 वर्जन ओएस पड़ा हुआ है तो आप आसानी से दैनिक जागरण एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन में फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट में न्‍यूज शेयरिंग का ऑप्‍शन भी दिया गया है।

अगर आप किसी खबर को ईमेल करना चाहते हैं तो उसे भी आसानी से मेल कर सकते हैं। तो अगर आप अपने शहर की ताजा तरीन खबरें मोबाइल पर पढ़ना चाहते है तो गूगल प्‍ले में ऑनलाइन स्‍टोर में जाकर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर गूगल प्‍ले में जा सकते हैं। अगर आप तकनीकी जगत से जुड़ी कुछ और जानकारी जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्‍स में अपने विचार जरूर व्‍यक्‍त करें। फ्री दैनिक जागरण एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें आईबॉल ने लांच किए दो नए बजट फोन

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X