भारतीय स्मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने अपना नया फास्ट चार्जिग सपोर्ट वाला किफायती स्मार्टफोन एक्वा एस3 भारतीय बाजार में उतार दिया है। इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के निदेशक और व्यापार प्रमुख निधि मरक डेय ने एक बयान में कहा, एक्वा एस3 में हमने उच्च क्षमता का चार्जर दिया है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि आपका स्मार्टफोन कभी बंद ना हो और असीमित मनोरंजन मुहैया कराए। यह सुविधा अन्य फीसर्च फोन में कम ही पाई जाती है। इंटरनेट ट्रिक्स जो सभी के लिए हैं जरुरी एक्वा एस3 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 2जीबी की है। साथ ही इसकी स्टोरेज 8जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इंटेक्स का नया स्मार्टफोन एक्वा एस3 8एमपी रियर कनेर के साथ आता है। साथ ही इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का का है। इसमें एलईडी फ़्लैश लाइट दी गई है, जिससे यूज़र्स बेहतर सेल्फी क्लिक कर पाएं।फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 2450mAh की बैटरी है, साथ ही यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में क्यूआर कोड स्कैनर दिया गया है, जो कि क्यूआर कोड को डिकोड कर सभी जरुरी जानकारी दिखा सकता है। इसके अलावा फोन में VAS सर्विस भी दी गई है। इंटेक्स एक्वा एस3 स्मार्टफोन 4जी VoLTE फीचर के साथ आता है। इस फोन की कीमत 5,777 रुपए रखी है। साथ ही यह सभी रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध होगा। इस फोन को शैम्पेन कलर में खरीदा जा सकता है।