Home
News

मोज़िला लाएगा 1550 रुपए का टच स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन

By Rahul

मोजिला का नाम सुनते हैं आपके ज़हन में फायरफॉक्‍स ब्राउजर का नाम आता होगा, आखिर मोजि़ला अपने फॉयरफॉक्‍स ब्राउजर की वजह से ही पूरी दुनियां में जाना जाता है। मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में मोजिला ने एक ऐसा स्‍मार्टफोन लांच करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 25 डॉलर (करीब 1550 रुपए) के करीब होगी। ये एक स्‍मार्टफोन होगा जिसमें टच स्‍क्रीन के साथ इंटरनेट भी एक्‍सेस कर सकेंगे।

मोज़िला लाएगा 1550 रुपए का टच स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन

मोजिला ने अभी इसका प्रोटोटाइप ही पेश किया है। कंपनी का कहना है ये फोन उसने खासतौर से उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। मोज़िला ने इसके लिए चाइना की कंपनी स्‍प्रेडट्रम के साथ एक साझेदारी भी की है। मोज़िला के इस आने वाले स्‍मार्टफोन के बारे में कई जानकारों का कहना है ये शुरुआती तौर पर लोगों को काफी पसंद आएगा इसका एक कारण इसकी कीमत भी है जिसके लिए कई दूसरी कंपनियों के बीच भी मुकाबला चलता रहता है।

मोज़िला लाएगा 1550 रुपए का टच स्‍क्रीन स्‍मार्टफोन

मोज़िला के अलावा आने वाले दिनों में इस तरह की गई दूसरी डिवाइसेस बाजार में आ सकती है जो मोज़िला के स्‍मार्टफोन को कड़ी टक्‍कर दे सकती हैं। इसके प्रोटोटाइप मॉडल में दिए गए फीचरों पर नजर डालें तो फोन में 1.2 गीगाहर्ट का स्‍नैपड्रैगन सीपीयू, 3जी यूएमटीएस, वाईफाई, एनएफसी, 4.5 इंच की स्‍क्रीन दी गई होगी जो 845 x 480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X