कीड़े की आंखों में दुनिया का सबसे छोटा 3डी ग्लास!
क्या आपने नाजुक शिकारी कीटों के बारे में पढ़ा है? यदि हां, तो अब इन कीटों को शिकार करते हुए भी देखने का अनुभव लीजिए। इन्हें प्रेयिंग मैंटीज भी कहा जाता है, क्योंकि ये अपने अगले पैरों को प्रार्थना करने की मुद्रा में जोड़े रखते हैं।
न्यूकैस्टल यूनिवर्सिटी की एक टीम ने दृष्टि वैज्ञानिक जेनी रीड के नेतृत्व में इन प्रेयिंग मैंटीज की आंखों में 3डी ग्लास लगाया ताकि यह पता लगा सकें कि क्या मनुष्यों की तरह कीट पतंगों की दृष्टि पर भी 3डी ग्लास का प्रभाव पड़ता है।
पढ़ें: सावधान हो जाइए और बदल डालिए फेसबुक, जीमेल के पासवर्ड
न्यूकैस्टल यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंस शोध सहायक विवेक नित्यानंद ने कहा, "इस प्रयोग से बहुत सारे विकल्प खुलेंगे, जैसे रोबोट मशीन के निमार्ण में 3डी प्रोग्राम डालने के लिए बेहद आसार और सरल एल्गोरिदम प्रयोग में लाया जा सकेगा।"
<center><iframe width="100%" height="338" src="//www.youtube.com/embed/bXls0gitMjU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
प्रेयिंग मैंटीज में दूसरे अकशेरुकी जीवों से अलग प्रकार की दृष्टि होती है। प्रयोग के दौरान शोधकर्ताओं ने इन कीटों की आंखों में 3डी ग्लास प्रत्यारोपित किए और कंप्यूटर के द्वारा 3डी छवियां उत्पन्न कर कीटों की प्रतिक्रिया और गतिविधियों का अध्ययन किया।
नित्यानंद ने यूनिवर्सिटी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यदि शोधकर्ता प्रेयिंग मैंटीज को कृत्रिम प्रयोगों से बेवकूफ बना सकते हैं, तो इससे यह साबित होता है कि कीटों पर 3डी प्रभावों का प्रभाव पड़ रहा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications