Realme कंपनी आज अपने कुछ प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है। आज रियलमी कंपनी अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। उसके साथ-साथ कंपनी अपना नया ईयरबड्स भी लॉन्च करने जा रही है। nbsp;Realme कंपनी अपनी नई Realme X3 Series को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के जरिए कंपनी Realme X3 और Realme X3 SuperZoom नाम के दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इन दो फोन के अलावा रियलमी कंपनी Realme Buds Q को भी कंपनी लॉन्च करने वाली है। इन तीनों प्रॉडक्ट्स को अब कुछ घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। इस फोन का लॉन्च इवेंट यट्यूब पर देखा जा सकेगा। हम इस फोन का लॉन्च इवेंट लिंक अटैच कर रहे हैं। Realme X3 SuperZoom Realme X3 को कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Realme X3 SuperZoom को कंपनी ने हाल ही में 26 मई को चीन में लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने 4 बैक और 2 फ्रंट कैमरों का सेटअप दिया है। इस फोन के बैक कैमरों की बात करें तो इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। SuperZoom के सुपर फीचर्स इस फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2 फ्रंट कैमरे दिए हैं। इसका पहला फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है और दूसरा फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 855+ चिपसेट को प्रोसेसर के तौर पर इस्तेमाल किया है। इस फोन में कंपनी ने 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया है। इस फोन में एक्सट्रा स्टोरेज की सुविधा नहीं दी गई है। इस फोन में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन को Arctic White, Glacier Blue कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें:- nbsp;Jio के इस डेटा प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री इस फोन को कंपनी ने 4200 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.00, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई सेंसर भी दिए गए हैं। अब देखना होगा कि रियलमी कंपनी अपने इस नई Realme X3 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को कब लॉन्च करती है और इसमें कितने सारे फीचर्स दिए गए हैं।