श्याओमी स्मार्ट टीवी को टक्कर देने आ गईं थॉमसन
फ्रांस बेस्ड थॉमसन ने भारतीय बाजार में नई टीवी के साथ अपनी शुरुआत कर दी है, कंपनी ने एक साथ टीवी के 3 मॉडल बाजार में उतारे हैं जिसमें 43-इंच का 4K UHD HDR, 40-इंच और 32 इंच की टीवी शामिल है। इनका निमार्ण नोएडा बेस्ट SPPL करेगी।
इसके अलावा इनकी बिक्री एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट में शुक्रवार यानी 13 अप्रेल से 12 बजे शुरु हो जाएगी। कंपनी ने नई टीवी श्याओमी को कडी टक्कर दे सकती है क्योंकि इनमें क्वालिटी और कीमत दोनों का ध्यान रखा गया है।

चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की खासियतों पर
43 इंच की 4K UHD मॉडल की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है, इसमें एलजी का IPS पैनल लगा हुआ है जो 3840x2160 रेज्यूलूशन सपोर्ट करता है साथ में HDR सपोर्ट भी दिया गया है। कपनी का कहना है इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट दिया गया है।

एंड्रायड 4.4.4 किटकैट पर रन करने वाले 4के टीवी में 1.4 गिग का ड्युलकोर कार्टेक्स ए53 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में बेहतर ग्राफिक के लिए T720 जीपीयू और 1 जीबी की रैम मिलेगी। 8 जीबी का इंटरनल स्टोरे और 10-10 वॉट के दो स्पीकर दिए गए है। इसमें दिए गए पोर्ट की बात करें तो पीछे ही तरफ 1 आरएफ इनपुट, 1 एवी इनपुट, 3 एचडीएमआई, 1 कंपोनेंट पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, 1 RJ45 पोर्ट, 1 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एसडी कार्ड स्लॉट के साथ वाईफाई कनेक्टीविटी का फीचर भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications