10 बेस्ट बाइक रेसिंग गेम एप्स, एंड्रायड यूज़र्स के लिए
एंड्रायड यूज़र्स के लिए ये हैं 10 बेस्ट बाइक रेसिंग एप्स
बच्चे हों या बड़े, गेम खेलना सभी को पसंद हैं। हाँ गेम की पसंद सभी की अलग अलग हो सकती है। खासकर बड़ों की बात करें तो उनके लिए गेमिंग एक स्ट्रेस फ्री दावा की तरह भी काम करती है।
हम में से कई ऐसे होंगे जिन्हें विडियो गेम खेलना बेहद पसंद है। हालाँकि आज विडियो गेम खेलने की फुर्सत सभी के पास नहीं होती आर इसलिए सबके पास होता है स्मार्टफोन।

एंड्रायड स्मार्टफोन पर आपको कई तरह की गेम एप्स मिल जाएंगी। ये एप्स को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से मिल सकती हैं।
आज हमने कुछ 10 बाइक राइडिंग गेम एप्स की लिस्ट आपके लिए पेश की है। तो यदि आप भी हमारी तरह गेमिंग के शौक़ीन हैं तो लीजिए ये रही 10 बेस्ट बाइक रेसिंग एप्स।
ड्रैग रेसिंग
यह रेसिंग गेम बेहद कमाल है, यह यूज़र्स को एक दम रीयलिस्टिक बाइक रेसिंग इफेक्ट्स देता है। यह आपके डिवाइस की स्क्रीन के मुताबिक सेट किया जा सकता है। इस गेम के ग्राफ़िक्स भी काफी अच्छे हैं।
डेथ मोटो
यह बाइक रेसिंग गेम काफी पॉपुलर है। इस गेम का मेन फीचर है कि यह आपको इंटरेस्टिंग टूल पिचक करने की सुविधा देता है, इसमें आप अन्य बाइक्स को अटैक भी कर सकते हैं।
हाईवे राइडर
यह भी एक शानदार रेसिंग गेम है। इसमें ग्राफ़िक्स की क्वालिटी भी शानदार है। एंड्रायड यूज़र्स में यह काफी पॉपुलर है। इस गेम एप का अनुभव आपके लिए मजेदार हो सकता है, तो जरुर ट्राय करें इसे।
मोटो रेसिंग
इस बाइक रेसिंग गेम एप में आपको रेसिंग के दौरान कई शानदार व्यूज देखने मिलेंगे। इसमें आपको डेजर्ट, शहर और फारेस्ट के दृश्य मिलेंगे।
स्पीड मोटो
3डी केटेगरी में यह एक शानदार बाइक रेसिंग गेम है। इस गेम को काफी गेम लवर्स पसंद करते है, इसलिए हर दिन यह और भी ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है।
बाइक रेस फ्री
यह भी बेस्ट बाइक रेसिंग गेम्स में से एक है। यह एक फ्रीस्टाइल बाइक रेसिंग गेम है और मल्टीप्लेयर सपोर्ट करता है। इसमें 13 अलग मोटरसाइकिल हैं और 96 फ्रीस्टाइल रेसिंग ट्रैक्स हैं।
बाइक रेसिंग 3डी
सबसे मजेदार गेम एप है यह बिक्र रेसिंग 3डी, इसमें आपक कई सारे स्टंट्स मिलेंगे। यह गेम उनके लिए खास है जो स्टंट्स पसंद करते हैं।
एसबीके 15 ऑफिशियल मोबाइल गेम
एसबीके 15 डिजिटल टेल्स का ऑफिशियल मोबाइल गेम है। यह बाइक रेसिंग गेम एप में बेस्ट एप है। इस एप के ग्राफ़िक्स बेहद कमाल हैं।
रेसिंग मोटो
रेसिंग मोटो एक फ़ास्ट रेसिंग गेम है, इतने फ़ास्ट आप रियल लाइफ में कभी नहीं ड्राइव कर सकते हैं। साथ ही इसमें यूज़र्स अलग अलग दृश्यों का भी मजा ले सकते हैं।
ट्रैफिक राइडर
ट्रैफिक राइडर बाइक रेसिंग को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। यदि आप रेसिंग गेम्स के शौक़ीन हैं तो आपको यह गेम जरुर ट्राय करना चाहिए। इस गेम के ग्राफ़िक्स भी शानदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications







