Home
Apps

एंड्रायड यूजर्स के लिए 10 बेहतरीन डिक्शनरी ऐप्स

By Amit

एंड्रायड स्मार्टफोन आधुनिक पीढ़ी को मनोरंजन और सीखने का संयुक्त मंच देता है। गूगल प्ले स्टोर सभी नए एंड्रायड ऐप्स को एक ही जगह पर उपलब्ध करवाता है। हम एंड्रायड ऐप की मदद से घर बैठे अनेक कोर्स कर सकते हैं। एंड्रायड की मदद से अंग्रेजी सीखने के साथ-साथ सुधार भी सकते हैं।

इसी तरह के एंड्रायड पर कुछ डिक्शनरी यानि शब्दकोष ऐप्स भी मौजूद हैं। इस डिक्शनरी ऐप्स की मदद से हम अंग्रेजी के नए शब्द, वाक्यांश व मुहावरे सीख सकते हैं। यह सबसे अच्छा जरिया है अपने व्याकरण एवं शब्दों के ज्ञान में सुधार करने का। साथ ही इसके बाद आपको शब्द वेब पर ढूंढने की जरूरत नहीं होगी, कोई शब्दकोष खरीदना नहीं पड़ेगा और न ही भारी भरकम शब्दकोष लेकर जगह-जगह घूमना पड़ेगा। इसके द्वारा हम किसी भी जगह रहकर नए शब्द सीख सकते हैं।

इसलिए हम यहां आपको एंड्रायड स्मार्टफोन के कुछ बेहतरीन शब्दकोष ऐप्स की जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें से कुछ शब्दकोष ऐप्स ऑनलाइन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यानि इनको उपयोग करने के लिए आपको इंटरनेट के कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। तो इन 10 सर्वश्रेष्ठ एंड्रायड ऐप्स डाउनलोड करके सीखना जारी रखिएः

#1

#1

डाउनलोड करें

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऐप विश्व का सबसे लोकप्रिय एंड्रायड अंग्रेजी डिक्शनरी ऐप है जिसे आप बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक ऑफलाइन शब्दकोष है जिसमें 3.5 लाख शब्द, वाक्यांश एवं शब्दावली शामिल हैं। इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी कॉरपस द्वारा हजारों शोध के बाद अपडेट डिक्शनरी को दिया जाता है। इसके साथ-साथ अनेक प्रकार के सर्च फिल्टर्स भी दिए गए हैं जैसे कि फुजी फिल्टर, कैमरा स्कैनिंग सर्च आदि। अब तक लगभग 50 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#2

#2

डाउनलोड करें

एंड्रायड ऐप्स में से सबसे बढ़िया ऑफलाइन ऐप है-अंग्रेंजी शब्दकोष। इस ऐप में शब्द न मिलने पर यह ऑनलाइन सपोर्ट भी करता है। यह 1.96 लाख शब्द, वाक्यांश एवं मुहावरों को समाए हुए है। हम अपनी रुचि के अनुसार इसकी बैकग्राउंट थीम को चुन सकते हैं और बदल भी सकते हैं। हम इस ऐप का बैकअप अपने मैमोरी कार्ड, गूगल ड्राइव एव ड्रॉपबॉक्स में ले सकते हैं। अब तक लगभग 50 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#3

#3

डाउनलोड करें

डिक्शनरी डॉट कॉम एंड्रायड अंग्रेजी शब्दकोष ऐप है। यह अंग्रेजी शब्दों और वाक्याशों की अलग तरह की लाखों परिभाषाएं एवं अर्थ उपलब्ध करवाता है। यह प्रतिदिन एक शब्द उपलब्ध करवाता है जिससे आप रोज एक शब्द सीख सकते हैं। हम इसमें बोल भी शब्द खोज सकते हैं। यह शब्द के सही उच्चारण का ऑडियो भी प्रदान करता है। यह शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करके उदाहरण देता है। अब तक लगभग 50 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#4

#4

डाउनलोड करें

द फ्री डिक्शनरी डॉट शब्दकोष एंड्रायड का लोकप्रिय बहुभाषी शब्दकोष है। यह फ्रेंच, अंग्रेजी एवं स्पेनिश आदि 40 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह कानूनी, चिकित्सा आदि अन्य विशेष क्षेत्रों के शब्दों को समाय हुए है। यह विकिपीडिया सहित अनेक शब्दकोषों के कन्टेन्ट को भी शामिल करता है। यह सही शब्द उच्चारण भी उपलब्ध करवाता है। यह यूजर्स को एडवांस सर्च ऑप्शन भी उपलब्ध करवाता है। अब तक लगभग 50 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#5

#5

डाउनलोड करें

यह ऑफलाइन डिक्शनरी ऐप है जिसका उपयोग आप बिना इंटरनेट कॉनेक्शन के करके शब्द खोज सकते हैं। यह शब्द, वाक्याशों एवं मुहावरों में से प्रत्येक को विस्तृत उदाहरण के साथ प्रस्तुत करता है। यह शब्दों को उच्चारण द्वारा खोजने और शब्दों का सही उच्चारण प्रदान करता है। यह बेहतरीन जीयूआई के साथ हल्का ऐप है जोकि आपकी अंग्रेजी ज्ञान में वृद्धि करता है। अब तक लगभग 50 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#6

#6

डाउनलोड करें

अंग्रेजी-हिंदी डिक्शनरी एंड्रायड की लोकप्रिय अंग्रेजी-हिंदी डिक्शनरी है। यह बेहतरीन जीयूआई के साथ हल्का ऐप है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड को सपोर्ट करता है। यह पूरी तरह से मुफ्त ऐप है जोकि ग्रामर को विस्तार से, उदाहरण के साथ, समझाता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद कर सकते हैं। यह शब्द की परिभाषा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में प्रदान करते हैं। यह ऐप नियमित रूप से अपडेट प्रदान करता रहता है। अब तक लगभग 10 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#7

#7

डाउनलोड करें

हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले और अपनी अंग्रेजी में सुधार के इच्छुक यूजर्स के लिए अंग्रेजी हिंदी शब्दकोष बेहतरीन विकल्प है। यह हल्का एंड्रायड ऐप है जोकि लगभग सभी शब्दों का तुरंत अर्थ बताता है। इससे आप हिंदी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिंदी शब्दों का अनुवाद कर सकते हैं। साथ ही यह ऑनलाइन ऑप्शन भी प्रदान करता है ताकि आप गहराई में जाकर शब्दों को जान सको। यह शब्दों के पर्यायवाची, विलोम आदि विभिन्न शब्दों भी प्रदान करता है। अब तक लगभग 10 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#8

#8

डाउनलोड करें

यह ऑफलाइन मुफ्त अंग्रेजी शब्दकोष है। यह 2.85 लाख शब्दों, वाक्यांशों और व्युत्पन्न रूपों में शामिल है। साथ ही इसमें शब्दों के 70 हजार प्रयोग के उदाहरण भी दिए गए हैं। इसमें नियमित रूप से अपडेट मिलते रहते हैं। यह बेहतरीन सर्च इंजन है। हम इसमें संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया और विशेषण द्वारा सर्च परिणामों को फिल्टर कर सकते हैं। अब तक लगभग 5 लाख यूजर्स इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

#9

#9

डाउनलोड करें

अंग्रेजी सीखना शुरू करने के लिए हिन्दी शब्दकोष सबसे अच्छा विकल्प है। इससे हम अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद कर सकते हैं। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड को सपोर्ट करता है। यह शब्दों का विलोम एवं पर्याय भी उपलब्ध करवाता है। इसमें यूजर्स को आवाज द्वारा सर्च का और शब्द का सही उच्चारण ऑडियो विकल्प भी दिया गया है। इसके वर्ड गेम द्वारा हम अपनी शब्दावली में वृद्धि कर सकते हैं। लगभग 5 लाख यूजर्स इस एप्लिकेशन को डाउनलोड चुके हैं।

#10

#10

डाउनलोड करें

अंग्रेजी++ ऑफ़लाइन एक और लोकप्रिय एंड्रॉयड अंग्रेजी शब्दकोष है जोकि गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध है। इसका पेड वर्जन 15 से अधिक भाषाओं कां सपोर्ट करता है। इससे हम प्रत्येक शब्द का सही उच्चारण प्रदान करता है जिससे हम शब्द का सही उच्चारण सीख सकते हैं। इसके सर्च विकल्प द्वारा हम जल्दी से शब्द ढूंढ सकते हैं। इंटरनेट से जुड़े होने पर हम अनेक अलग-अलग भाषाओं में शब्द का अनुवाद कर सकते हैं। लगभग 1 लाख यूजर्स इस एप्लिकेशन को डाउनलोड कर चुके हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X