इंडिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाते हैं ये 10 ऐप्स !
वेंचर कैपिटलिस्ट Mary Meeker की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में सबसे ज्यादा मैसेजिंग ऐप्स को पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा इंडियन यूजर्स यूटिलिटी ऐप्स भी डाउनलोड कर रहे हैं।
हमारे स्मार्टफोन में कितने सारे ऐप्स मौजूद होते हैं। कुछ ऐप्स काफी पॉपुलर होते हैं और गूगल प्ले स्टोर पर उनके डाउनलोड्स 1 बिलियन यानि 100 करोड़ तक होते हैं। कई ऐप बहुत कम पसंद किए जाते हैं और इनके डाउनलोड्स भी कम होते हैं। ज्यादातर पॉपुलर ऐप्स में मैसेजिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया और वीडियो जैसे ऐप्स शामिल होते हैं। क्या आप जानते हैं कि इंडिया में गूगल प्लेस्टोर से सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया ऐप कौन सा है ?

वेंचर कैपिटलिस्ट Mary Meeker की हर साल आने वाली इंटरनेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट जारी हो गई है। 2017 की रिपोर्ट में भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए टॉप 10 ऐंड्रॉयड ऐप्स के बारे में पता चला है। आज हम आपको 10 ऐसी एंड्राइड एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, आपको हर इंडियन स्मार्टफोन यूजर के फोन में मिल जाएंगी।
WhatsApp-
इंडिया में सोशल नेटवर्किंग साइट के ऐप्स को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां पहले नंबर पर है वॉट्सएप ऐप। गूगल प्ले स्टोर रैंकिंग के आधार पर व्हाट्सएप पहले पायदान पर है। इस एप को यूजर्स की ओर से सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। प्ले स्टोर के मुताबिक, इसे अब तक 1 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। साथ ही इसे 4.4 की रेटिंग दी गई है।
Facebook Messenger-
दूसरे नंबर पर एक और मैसेजिंग एप है और इसे भी अमेरिका ने ही बनाया है। रैंकिंग के मुताबिक, यह एप दूसरे स्थान पर है। इसे यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। 4 रेंटिग के साथ इसे 1 बिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।
ShareIT-
शेयरइट ऐप इंडिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। इसे चीनी कंपनी ने बनाया है। यह एप इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। गूगल प्ले स्टोर के आधार पर इसे 4.6 रेटिंग के साथ 100 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। इससे यूजर्स एक फोन से दूसरे फोन पर फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
Trucaller-
टॉप 5 में जगह बनाई है, कॉलर आईडी एप ट्रूकॉलर ने। इसे स्वीडन की ओर से बनाया गया है। आंकड़ों के आधार पर यह चौथा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया एप है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है साथ ही इसे यूजर्स की ओर से 4.5 रेटिंग दी गई है।
Facebook-
यह एक काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया एप है। इसे अमेरिका की ओर से ही बनाया गया है। इसे अब तक 1 बिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है और 4 रेटिंग दी गई है। यह एप डाउनलोड के आधार पर पांचवें नंबर पर आती है।
UC Browser-
गूगल क्रोम की ही तरह यह एक ब्राउजर एप है। डाउनलोड डाटा के आधार पर यह एप छठे नंबर पर है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.5 रेटिंग के साथ 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।
MX Player-
कोरिया का ये ऐप सातवें नंबर पर है। 4.4 रेटिंग के साथ इसे अब तक 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। यह एक वीडियो प्लेयर एप है, जिसमें अलग-अलग भाषाओं में वीडियो देखे जा सकते हैं।
Hotstar-
भारत के इस ऐप ने आठवें नंबर पर जगह बनाई है। यह एक एंटरटेनमेंट एप है, जिस पर यूजर्स अलग-अलग सीरियल्स देख सकते हैं। यह एप स्टार ग्रुप की ओर से बनाया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 की रेटिंग दी गई है। साथ ही इसे अब तक 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।
JioTV-
इसे भी भारत में ही बनाया गया है। यह एप भारत में तेजी से उभरती हुई टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो की एप है। 50 मिलियन लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। साथ ही इसे 4.4 की रेटिंग दी गई है।
Facebook Lite-
यह फेसबुक का लाइट वर्जन है। इससे फोन की बैटरी भी कम खर्च होती है। इसे अब तक 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। साथ ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 की रेटिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications