हर भारतीय के मोबाइल में होनी चाहिए ये 11 ऐप्स
आपको लगता होगा कि ऐप्स सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं, लेकिन कई बार इनका उपयोग इससे ज्यादा भी होता है। ये जरूरी जानकारी देने के साथ-साथ हमारी कई मुश्किलें भी आसान करती हैं। लेकिन आप शायद ऐसी भारतीय ऐप्स के बारे में नहीं जानते होंगे जो कई बार गूगल से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं। इन मेड इंडिया ऐप्स हर इंडियन के मोबाइल में जरूर होनी चाहिए। जानते हैं, इन ऐप्स के बारे में:
अपने लैपटॉप को बनाएं वाई-फाई हॉटस्पॉट!
#1
यह ऐप मल्टिपल सोलुशन प्रदान करती है। इससे आप मोबाइल रीचार्ज, डीटीएच रीचार्ज के साथ-साथ फ्लाइट बुकिंग तक कर सकते हैं। यह एक ऐप के साथ-साथ वेब प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। इससे आप कई सारे काम एक साथ पूरे कर सकते हैं।
सोर्स
#2
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस ऐप से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता है। इस ऐप पर आप से सबसे पहले आपकी रुचि और योग्यता पूछी जाती है। इसके बाद इसी के अनुसार आपको जॉब के सजेशंस दिए जाते हैं। यही नहीं आपको जॉब नोटिफिकेशन भी भेजी जाती हैं।
सोर्स
#3
इंडिया कोड फाइंडर के पास आपके सारे कोड के जवाब होते हैं। इस ऐप की मदद से आप भारत के किसी भी क्षेत्र का पिन कोड, एसटीडी कोड, बैंक आईएफएससी कोड जान सकते हैं। यही नहीं आप जगह के अनुसार व्हीकल नंबर का भी पता लगा सकते हैं। इस पर शहर के अनुसार रेडियो स्टेशन की लिस्ट भी देख सकते हैं।
सोर्स
#4
जस्ट डायल भी आपके कई सारे सवालों के जवाब देती है इसे गूगल की इंडियन कजन भी कहा जा सकता है। इस पर आप दुकानों, ऑफिसों और कई सारी जगहों के पते उनके टेलीफोन नंबर समेत खोज सकते हैं। तो देर ना कीजिए जस्ट डायल।
सोर्स
#5
इस ऐप की मदद से आप देश के सक्रिय आरटीआई एक्टिविस्ट से संपर्क कर सकते हैं। उनकी पूरी प्रोफाइल देखने के साथ-साथ उनसे अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। अगर आपको भी अपने देश की चिंता या मन में है कोई सवाल तो बस पूछ डालिए।
सोर्स
#6
इस ऐप से ट्रेन से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पीएनआर से लेकर ट्रेन का रनिंग स्टेटस भी इस ऐप के माध्यम से जाना जा सकता है।
सोर्स
#7
वैसे तो गूगल मैप काफी अच्छा है, लेकिन ये भारत की सभी गलियों को कवर नहीं करता है। लेकिन इस ऐप की मदद से आप अपने शहर की गलियों को देख सकते हैं।
सोर्स
#8
ज्योतिष से जुड़ी हर शंका का समाधान आपको इस ऐप के माध्यम से मिल जाएगा। इसमें आपको राशिफल, पंचांग और वैदिक ज्योतिष की सभी जानकारी मिल जाती है।
सोर्स
#9
घरेलु नुस्खों से उपचार करने का शौक रखने वाले लोगों के लिए ये ऐप बहुत ख़ास है। हाथ में चोट लगी हो या सिर में दर्द हो, इस ऐप की मदद से आप घरेलु नुस्खे खोजकर अपना इलाज कर सकते हैं या सलाह भी दे सकते हैं।
सोर्स
#10
क़ानून की धाराओं के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं होगी। इसी जिज्ञासा को ये ऐप पूरा करती है। इस ऐप पर भारतीय क़ानून की धाराएँ और उनके बारे में जानकारी दी गई है।
सोर्स
#11
भारतीय संविधान के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस ऐप को आजमाया जा सकता है। इससे आपको मोटी-मोटी किताबें पढ़े बिना ही संविधान को थोड़ा ज्ञान तो हो ही जाएगा। इसमें संविधान की अवधारणा, उसकी परिभाषा, मौलिक अधिकार आदि के बारे में सटीक जानकारी दी गई है। जो काफी उपयोगी है।
सोर्स


Click it and Unblock the Notifications








