कोविड-19 के मुश्किल दौर में यहाँ से ऑनलाइन कन्सल्टेशन लें डॉक्टर्स से
वर्तमान समय में कोरोना वायरस काफी घातक तरीके से फैल रहा है इसलिए घर पर रहना ही सबसे सुरक्षित है। साथ ही हर कोई इसी की सलाह भी देता है लेकिन अब आप यह सोच रहे है कि अगर घर पर रहेंगे तो बीमार पड़ने पर चेक कैसे करवाएँगे या दवाइयाँ कैसे लाएँगे। तो अब आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि हम आपको 5 ऐसे Apps बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप ऑनलाइन डॉक्टर से कन्सल्ट करके दवाइयाँ मँगवा सकते है।

यहाँ नीचे हमने कुछ एप्लिकेशन के बारे में बताया है जहाँ से आप ऑनलाइन डॉक्टर से कन्सल्टेशन ले सकते है।
eSanjeeviniOPD
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में eSanjeeviniOPD की स्थापना की थी। यह प्लेटफॉर्म एकदम मुफ्त परामर्श प्रदान करता है, लेकिन यहाँ आपको डॉक्टर की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करने के बाद, एक टोकन जेनरेट होता हैं और फिर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता हैं। इसके बाद जब आपका एक बार वीडियो कन्सल्टेशन हो जाता है तो, आप ई-प्रिस्क्रिप्शन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन दवाइयाँ मँगवा सकते है।
प्रैक्टो
Practo एक बेहतरीन एप्लिकेशन है ऑनलाइन डॉक्टर से कन्सल्टेशन करने के लिए। यह 299/- रुपये से शुरू होता है। यहाँ आपको डॉक्टर वीडियो कॉल से चेक करते है और जरूरी दवाइयाँ लेने की सलाह देते है। साथ ही यहाँ फ्री आपको एक फ्री फॉलो अप भी मिलता है।
टाटा हेल्थ
Tata Health भी आज के दौर में बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहाँ न्यूनतम 100/- रुपये में एक जनरल मेडिसिन प्रोफेशनल से 24x7 के साथ चैट करने का मौका देता है। आप विशेषज्ञों से सुबह 9 से 9 बजे तक भी कन्सल्टेशन ले सकते हैं लेकिन उसकी न्यूनतम फीस 300/- रुपए से आरंभ होती है।
MFine
MFine डॉक्टर कन्सल्टेशन, लेब टेस्ट इत्यादि फेसिलिटी देता है। यहाँ पर कन्सल्टेशन चार्ज 249/- रुपये से शुरू होता है और 299/- रुपये में टेस्ट किया जाता है। प्रोफेशनल डॉक्टर आपको जो दवाइयाँ लेने को बोलते है वो लेनी पड़ती है।
अपोलो 247
इन सब में Apollo 247 भी एक बेहतरीन ऑनलाइन ऐप है जहां से आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है। यहाँ जनरल चिकित्सकों से प्रसूति और स्त्री रोग और बाल रोग के लिए, प्रत्येक कन्सल्टेशन में टेक्स्ट के माध्यम से एक फ्री फॉलो अप भी शामिल है। यहाँ पर कन्सल्टेशन 300/- रुपये से शुरू होता है और टेस्ट का चार्ज 100/- रुपये से शुरू होता है। ऐप में एक फार्मेसी भी है जो आपके द्वारा ऑर्डर की जाने वाली दवाइयों को आपके दरवाजे तक पहुँचाती है।


Click it and Unblock the Notifications







