Home
Apps

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

अगर आप जरूरी दिनों या कामों को भूलना नहीं चाहते हैं तो उसे गूगल कैलेंडर में इन स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए शामिल कर लें।

By Aditi

कुछ दिनों पहले मैं सोच रही थी कि काश कुछ ऐसा होता है कि वो ही मुझे अपने आप सारे काम याद दिला दें और मैं उन्‍हें समय पर करवा दूँ। दरअसल मेरे पास ऐसी जादुई छड़ी थी लेकिन मेरे दिमाग में उसका नाम ही क्लिक नहीं हुआ था। वो है गूगल कैलेंडर।

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

जी हां, गूगल कैलेंडर, कमाल की एप है जिसके माध्‍यम से न सिर्फ आप कैलेंडर देख सकते हैं बल्कि अपने कामों को भी सेट कर सकते हैं और वहीं कैलेंडर आपको उस काम, यात्रा, मीटिंग आदि का याद दिला देगा।

बहुत कम लोग ही गूगल कैलेंडर के सभी फीचर्स का इस्‍तेमाल कर पाते हैं। लोगों के द्वारा इसका उपयोग सिर्फ दिनांक या पर्व आदि देखने के लिए ही किया जाता है। अगर आप भी इसका अच्‍छे से इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो अपने स्‍मार्टफोन को इंटरनेट से कनेक्‍ट कर लें। आइए जानते हैं आप किस प्रकार गूगल कैलेंडर में अपने किसी भी इवेंट को एड कर सकते हैं:

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

जीमेल एकाउंट पर लॉगिन करें

सबसे पहले आपको फोन को फुल चार्ज रखना होगा। इंटरनेट से कनेक्‍ट करना होगा। अब उसमें अपनी जीमेल आईडी पर लॉगिन करना होगा। अगर आपकी मेल आईडी नहीं है तो उसे क्रिएट कर लें।

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

गूगल कैलेंडर पर जाएं

अब जीमेल एकाउंट के दाएं ओर सबसे ऊपर की तरफ देखें, आपको कैलेंडर का आइकॉन दिखाई देगा।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

इवेंट क्रिएट करना

आप इस पेज के टॉप बाएं ओर पर स्थित क्रिएट बटन पर क्लिक करें और इवेंट को क्रिएट कर लें।

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

इवेेंट टाइम, तिथि आदि को सेट करना

आप इवेंट के टाइम और तिथि को भी सेट कर सकते हैं इसके लिए आपको इसमें प्रदर्शित होने वाले पॉप-अप पर जानकारी को भरना होगा।

गूगल कैलेंडर में कैसे करें इवेंट को शामिल

इवेंट को सेव करना

जब आप इवेंट के बारे में सारी जानकारी भर दें तो उसे सेव कर दें। इससे यह जानकारी आपके फोन के साथ ऑटोमेटिक ही सिंक हो जाएगी और आपको ठीक उसी दिन, उसी वक्‍त पर स्‍मार्टफोन एलर्ट कर देगा कि आपको क्‍या कार्य करना है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Follow these steps to add events in Google calendar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X