Home
Apps

5 ऐसे ऐप्‍स जो हिला कर रख देगीं आपका दिमाग

By Roith

आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा बन चुका है, फोन में ऐप इंस्‍टॉल करने के लिए अब हम ज्‍यादा सोचते नहीं है एक ऐप पसंद नहीं आई तो उसे अनइंस्‍टॉल करके दूसरी ऐप इंस्‍टॉल कर लेते हैं। अब हर ऐप काम की तो नहीं होती यानी कुछ ऐप सिर्फ फन के लिए बनाई जाती हैं। जो आपके दिमाग को हिला कर रख देतीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबो गरीब ऐप्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं जो टाइम पास के लिए फ्री में इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

5 ऐसे ऐप्‍स जो हिला कर रख देगीं आपका दिमाग

पिंपल पॉपर (Pimple Popper)

पिंपल पॉपर एक फनी और सिंपल ऐप है, अगर आप बोर हो रहे है तो इसे एंड्रायड और आईओएस स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालाकि इसका इंटरफेज इतना फ्रेंडली नहीं है साथ ही ऐड भी काफी मिल जाते हैं। इसमें फोन की स्‍क्रीन पर दिख रहे पिंपल को टच करके फोड़ना पड़ता है। जैसा ही हमने बताया कुछ ऐप किसी काम की नहीं होती लेकिन आपका टाइम पास कर सकती हैं।

रनपी (RunPee)

रनपी एक मोबाइल ऐप है जो मूवी लवर्स को पसंद आएगी, इसकी मदद से आप ये जान सकते हैं मूवी देखते समय कौन सा बेस्‍ट टाइम है जब आप पी यानी पैशाब करने जा सकते हैं। ऐप में आपको ये भी पता चलेगा मूवी में कौन सा प्‍लॉट और जरूरी सीन है जो आगे आने वाला है और उसे आप बाद में देख सकते हैं।

फेक कनर्वजन (Fake Conversation)

ये ऐप उन लोगों को काफी पसंद आएगी जो फेक चीजों को पसंद करते हैं, इसमें फेक स्‍टोरी बना सकते हैं, फेक कॉन्‍टेक्‍ट, दोस्‍त भी सर्च कर सकते हैं। ये ऐप बिल्‍कुल फ्री है इसे टाइम पास करने के इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

ब्‍लोअर (Blower)

ब्‍लोअर एप आपके फोन के स्‍पीकर को इस तरह बना देती है जैसे उनसे हवा निकल रही है हो , दरअसल इस एप की मदद से फोन के स्‍पीकर में लगी धूल को हटाया जा सकता है। वैसे तो ये ऐप सभी एंड्रायड स्‍मार्टफोन में काम करती है लेकिन गूगल पिक्‍सल के कुछ मॉडल्‍स पर ये काम नहीं करती। इसके लिए ऐप कुछ खास तरह का म्‍यूजिक प्‍ले करती है जिसकी मदद से स्‍पीकर में तेज वाइब्रेशन होता है और उसमें लगी धूल हट जाती है।

डुओलिंगो (Duolingo)

डुओलिंगो एक फ्री लर्निंग ऐप है जो एक गेम की तरह डिज़ाइन की गई है इसमें कई भाषाएं सीखी जा सकती है, मल्‍टीपल च्‍वाइस सवाल दिए गए है। इसमें फ्री के साथ प्रो ऑप्‍शन दिया गया है यानी अगर आप ऐड नहीं देखना चाहते तो पेड ऑप्‍शन भी ले सकते हैं।

ये कुछ ऐसी ऐप्‍स है जो साधारण तौर पर हम अपने फोन में इंस्‍टॉल नहीं करते हैं। एक बार इन्‍हें ट्राई करके देखें आपको ये पसंद आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 bizarre apps that will blow your mind: pop pimples, find bathroom breaks during movies, fake calls to escape situations, blow candles with phone & learn languages.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X