Home
Apps

Instagram Edits के 5 ऐसे हैक्स, जो Reels को बना देंगे वायरल होने के काबिल; चेक करें लिस्ट

Instagram Edits App: सोशल मीडिया दिग्गज Instagram ने अपने नए वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' को ऑफिशियली ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स अब एडवांस एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। Instagram का यह कदम CapCut और TikTok जैसे लोकप्रिय एडिटिंग टूल्स को सीधी टक्कर देने के इरादे से उठाया गया है।

लेकिन खास बात यह है कि Edits ऐप केवल मौजूदा फीचर्स को कॉपी नहीं कर रहा, बल्कि इसमें कुछ ऐसे नए और बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं जो आपके लिए एक गेम-चेंजर का काम करेंगे। यहां हम आपको 5 ऐसे हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी रील्स को बहुत बेहतरीन बना सकते हैं।

5 Instagram Edits हैक्स, जो वायरल कर देंगे आपकी Reel

कैप्शन जनरेटर

आमतौर पर यूजर्स वीडियो के लिए कैप्शन बनाने के लिए थर्ड पार्टी AI टूल्स का सहारा लेते थे। लेकिन अब Edits ऐप के साथ यूजर्स सीधे वीडियो के अंदर कैप्शन जेनरेट कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग फॉन्ट स्टाइल्स, फॉन्ट कलर और टेक्स्ट एनीमेशन जोड़ने की सुविधा भी है। इससे वीडियो एडिटिंग का काम बेहद आसान और प्रोफेशनल बन जाता है।

रील्स से ऑडियो एक्सट्रैक्ट करना

Edits ऐप Instagram से पूरी तरह से इंटीग्रेटेड है, जिससे यूजर्स अपनी सेव्ड रील्स को एक्सेस कर सकते हैं और उन रील्स के ट्रेंडिंग ऑडियो को सीधे अपने नए वीडियो में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही 'Inspiration' सेक्शन के जरिए आप नए ट्रेंड्स और ऑडियो आइडियाज भी खोज सकते हैं।

ऑब्जेक्ट ओवरले

ज्यादातर मोबाइल एडिटिंग ऐप्स में मल्टीपल फोटो और वीडियो को ओवरले करना थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि, Edits ऐप में आप न केवल फोटो बल्कि वीडियो को भी ओवरले कर सकते हैं। यह लेयरिंग इफेक्ट्स के जरिए आपके वीडियो को और ज्यादा आकर्षक और क्रिएटिव बनाने में मदद करता है।

ग्रीन स्क्रीन फीचर

अगर आप Edits ऐप के जरिए वीडियो शूट करते हैं, तो नीचे म्यूजिक के पास ग्रीन स्क्रीन आइकन पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद 'Change Background' ऑप्शन चुनकर किसी भी इमेज या वीडियो को बैकग्राउंड के तौर पर लगा सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बहुत फायदेमंद है, जो अपने वीडियो में अलग-अलग वर्चुअल बैकग्राउंड्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

इंसाइट्स टैब

Edits ऐप में एक अलग Insights टैब भी मौजूद है, जहां आप अपने Instagram रील्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें रील व्यूज, रीच, नेट फॉलोअर्स, शेयरिंग डेटा और अन्य जरूरी एनालिटिक्स शामिल हैं। इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट की ग्रोथ और परफॉर्मेंस को मॉनिटर करना बेहद आसान हो जाता है।

रील्स के लिए बेस्ट एडिटिंग ऐप्स

Instagram का Edits ऐप सिर्फ एक आम एडिटिंग टूल नहीं है, बल्कि यह मोबाइल वीडियो एडिटिंग के एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला ऐप है। इसके अलावा, मेटा ने वादा किया है कि आने वाले महीनों में इसमें और भी नए फीचर्स, AI इंटीग्रेशन और कोलैबोरेशन टूल्स जोड़े जाएंगे।

अगर आप भी एक कंटेंट क्रिएटर हैं या वीडियो एडिटिंग में क्रिएटिविटी लाना चाहते हैं, तो Edits ऐप जरूर आजमाइए। यह आपका एडिटिंग स्टाइल पूरी तरह बदल सकता है!

 
Best Mobiles in India

English summary
5 Instagram Edits follow to make your ordinary reel viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X