5 ऐप्स जो Emergency में आपका जीवन बचा सकती हैं
हमको अपने जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जिसमें हमें कई बार आपातकालीन सहायता और राहत कार्यों की आवश्यकता होती है।कभी-कभी काम करते वक्त या एक जगह से दूसरी जगह जाते समय अचानक से आपको एक अप्रत्याशित आपदा या दुर्घटना का सामना करना पड़ जाये जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की थी,उस समय नीचे बताये गये ऐप्स का उपयोग करके आप अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते है।
Smart 24x7 Personal Safety
यदि आप किसी आपात स्थिति में हैं और आप दूसरों को भी सतर्क करना चाहते है, तो यह ऐप इन सब चीज़ो को बहुत आसान बना देता है। यह आवाज रिकॉर्ड कर सकता है,फ़ोटो ले सकता है और उन्हें पूर्व-चयनित संपर्कों को भेज सकता है।इसका पैनिक बटन आपातकालीन संपर्कों को अलर्ट करके आपके वर्तमान स्थान की डिटेल भेजता है।इसमें एक 24X7 कॉल सेंटर भी शामिल है जो आपातकाल में सहायता प्रदान कर सकता है।आप इस ऐप से निकटतम पुलिस स्टेशन, अस्पताल और फायर स्टेशन का पता लगा सकते हैं और संपर्क कर सकते हैं। आप एंड्रॉइड, ब्लैकबेरी, आईओएस और विंडोज फोन जैसे प्लेटफार्मों के लिए इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
bSAFE
bSAFE एक व्यापक और नि: शुल्क सुरक्षा ऐप (एंड्रॉइड और आईओएस) है जो कई सुरक्षा सुविधाओं की पेशकश करता है। आप असीमित मित्रों को एक आपातकालीन संपर्क सूची में जोड़ सकते हैं,अपने स्थान को साझा कर सकते हैं,कठोर परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए नकली कॉल कर सकते हैं और आप समय-आधारित आटोमेटिक अलर्ट सेट कर सकते है।जब आप पैनिक बटन दबाते हैं,तो यह ऐप,आपके शुभचिन्तको आपकी लोकेशन भेजना शुरू कर देता है।
life 360
life 360 ऐप आपके परिवारों को संपर्क में रहने में मदद करता है।यह ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी हो जाता है जो आपदा के बीच में पकड़े जाते हैं और अपने प्रियजनों से संपर्क करना चाहते हैं। लाइफ 360 उन्हें अपने लोगों से संपर्क करने में मदद करता है और उन्हें बताता है कि वे कैसे हैं।टेक्स्ट,ईमेल या वॉयस कॉल के माध्यम से अपने परिवार के साथ तत्काल कनेक्शन स्थापित करने और उन्हें अपने वर्तमान स्थान के बारे में सूचित करने के लिए यह ऐप एक पैनिक अलर्ट फ़ीचर के साथ आता है यह मुफ्त ऐप एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है।
Medical ID (Android/iOS)
Medical ID (Android/iOS) इसमें आप अपनी मेडिकल आईडी बना सकते है जिससे कि आपातकालीन स्थिति में आप तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इसकी लॉक स्क्रीन पर आपातकालीन कॉल पर टैप करके किसी व्यक्ति की मेडिकल आईडी देखी जा सकती हैं।आईडी में उनका पूरा विवरण होगा जैसे नाम,रक्त का प्रकार,आपातकालीन संपर्क इत्यादि।
Red Panic Button (Android/iOS)
Red Panic Button (Android/iOS) रेड पैनिक बटन एक उपयोगकर्ता के अनुकूल, सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली EWVAS(Early Warning and Vulnerability Alert System)प्रणाली है। जब आप ऐप में रेड पैनिक बटन दबाते हैं तो यह एक बार में कई जगहों पर सम्बन्ध स्थापित करता है और इसमें आपकी जीपीएस लोकेशन को Google मैप से लिंक करके एक्सेस किया जाता हैं फिर उसे यह ऐप एसएमएस या ईमेल के माध्यम से पहले से सेट संपर्क सूची में भेजता है। अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इस ऐप के द्वारा आप फेसबुक और ट्विटर पर भी अपनी स्थिति पोस्ट कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








