घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन
टेक्नोलॉजी की क्षेत्र में बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। खासकर पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी में काफी कुछ नया और एडवांस्ड देखने को मिला है। हालांकि इस नएपन को कई लोग एंजॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वो लोग हैं जो 70 के दशक के हैं। यानी कि घर के बड़े-बुजुर्ग।

सभी चाहते हैं कि उनके घर में हर कोई टेक्नोलॉजी से परिचित हो, कम से कम स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो सभी को आता हो। इससे काफी मदद भी मिलती है। हालांकि ऐसा कई कॉम्प्लीकेटड फोन के कारण नहीं हो पाता है। आज हम कुछ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बात करने वाले हैं जो सीनियर्स के लिए एकदम सही हैं।
इन स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना ही आसान है।
Jitterbug Smart
यह एक बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है, इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले है, इसमें सिम्पल UI दिया गया है। यह सभी इसलिए है कि फोन इस्तेमाल करना आसान हो सके। इस फोन की बैटरी काफी शानदार है और यह फ्रंट व रियर दोनों कैमरे के साथ आता है।
PowerTel M9500
यह हैंडी डिवाइस है, जो खास बुजुर्गों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। वो सीनियर्स जो ठीक सुन और देख नहीं सकते हैं। इस डिवाइस की साउंड 90db तक है, जिससे रिंगटोन आसानी से सुनाई दे। सिंपल UI के साथ यह सिंगल हैंड यूज़ के लिए बेहतर है।
Emporia Smart
यह एक टचस्क्रीन मोबाइल है, साथ ही इसमें फिजिकल कीबोर्ड कवर भी अटैच है। इसके जरिए यूज़र चाहे तो इसे कैसे भी इस्तेमाल कर सकता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का हाई क्वालिटी रियर कैमरा और 1मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Doro Liberto 825
इस डिवाइस की सबसे खास बात है कि यह रिमोट नाम के एक शानदार फंक्शन के साथ आता है, जिससे कोई अन्य/विश्वसनीय व्यक्ति इस फोन को कोई भी टास्क परफॉर्म करने के लिए कमांड दे सकता है। इस फोन की बड़ी स्क्रीन में टेक्स्ट से लेकर आइकॉन सभी बड़े दिखाई देते हैं।
Samsung smartphone
Easy Mode के जरिए सैमसंग स्मार्टफोन किसी भी बुजुर्ग के बेहतर इस्तेमाल किए जाने के लिए बदल जाता है। इसका UI एकदम फ्रेंडली होता है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोन में आइकॉन बड़े दिखाई देते हैं, जो कि काम को आसान बना देता है।


Click it and Unblock the Notifications








