Home
Apps

बन जाइए गूगल प्ले स्टोर के मास्टर, यूज़ करें ये 10 टिप्स और ट्रिक्स!

By Agrahi

गूगल प्ले स्टोर हर एंड्रायड यूजर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से यूजर्स नई एप्लीकेशन और गेम्स आदि डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल अपने स्टोर को अपडेट करता रहता है, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

यह कहना भी गलत नहीं होगा कि एंड्रायड डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर एक बहुत बढ़ा एडवांटेज है। आखिर इसके माध्यम से यूजर्स को कई वैरायटी मिलती है, जिसमें से यूजर्स अपनी पसंद की चीजें चुन सकते हैं।

हालाँकि एंड्रायड यूजर्स अक्सर ही गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हो सकता है कि आप इसकी कई ट्रिक्स से वाकिफ न हों। आज हम यहाँ ऐसे ही 10 टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं जो कि आपको गूगल पली स्टोर का मास्टर बना सकती हैं।

#1

#1

एप्स पर अपडेट समय समय पर मिलता रहता है। आप इसे मैन्युअली और ऑटोमेटिकली भी कर सकते हैं। एप्स के उपडेट्स को कंट्रोल करने के लिए आपको सेटिंग के विकल्प पर जाकर ऑटो अपडेट एप्स का विकल्प सेलेक्ट करना होगा। यदि आप ऐसे नहीं चाहते हैं तो आप इसे कभी भी बदल सकते हैं।

#2

#2

कई बार आपने देखा होगा कि आपने आपके फोन का सारा बैलेंस उड़ गया, क्योंकि घर पर किसी बच्चे ने अनजाने में कोई एप खरीद ली। ऐसी मुश्किलों से बचने के लिए आप सेटिंग्स में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग में जाएं वहां आपको यूजर कंट्रोल्स में पैरेंटल कंट्रोल का विकल्प मिलेगा। इसे इनेबल कर हर खरीद पर आपको पासवर्ड देना होगा, ऐसे में आप रुपए बचा सकते हैं।

#3

#3

रिफंड, गूगल प्ले स्टोर का सबसे अच्छा फीचर है। इस तरह आप उस एप पर रिफंड पा सकते हैं जो आपको नहीं पसंद है। इसके लिए आपको एप को डाउनलोड करने के दो घंटे के अन्दर गूगल प्ले स्टोर में एप पर जाकर रिफंड वाला ग्रीन बटन हिट करना होगा।

#4

#4

गूगल अपने यूजर्स को अक्सर फ्री कंटेंट प्रोवाइड करता है। इस तरह आप एक पेड एप को बिना कोई राशि चुकाए इंस्टॉल कर सकते हैं। हो सकता है कि ये मुफ्त में उपलब्ध हो।

#5

#5

जबा आप कोई एप डाउनलोड करते हैं तो वो आपके होमस्क्रीन पर उपलब्ध खाली जगह पर फिट हो जाती है। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो सेटिंग्स में जाकर एड आइकॉन तो होमस्क्रीन के बिकल्प को डीसेलेक्ट कर दें।

#6

#6

आने वाली एप्स के लिए आप पहले से ही रजिस्टर करवा सकते हैं। ऐसे जब भी एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी आपको एक नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।

#7

#7

एप के इस्तेमाल पर यूजर से रेटिंग के लिए पूछा जाता है। हालाँकि ये आपको फालतू लगता होगा, पर एक एप को रेट करने से आप किसी अन्य यूजर को बेहतर एप ढूंढने में मदद कर सकते हैं।

#8

#8

गूगल प्ले स्टोर पर आप एप्स को विशलिस्ट में एड कर सकते हैं। ऐसा करने से आप जब अगली बार गूगल प्ले स्टोर पर आएंगे तो उन एप्स को आसानी से पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
8 tips and tricks you must know to master Google Play Store. These help you to get the better service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X