Home
Apps

Telegram में आएगा बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेगी Microsoft AI Copilot की सुविधा

Artificial Intelligence (AI) से आजकल हर कोई जुड़ना चाहता है। इसके पीछे की वजह इसकी दिनों-दिन बढ़ती लोकप्रियता हो सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram में भी AI से जुड़ा कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Telegram का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है। क्योंकि ये प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को चैट करने के साथ-साथ बेहतरीन और रिलेटेबल ईमोजी, जीआईएफ के द्वारा भी चैट करने की परमिशन देता है। इसके इस्तेमाल को बरकरार रखने के लिए अब इस ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Telegram यूजर्स को मिलेगी Microsoft AI Copilot की सुविधा

क्या हो सकता है Telegram में बदलवाव

दरअसल, Telegram ऐप के साथ माइक्रोसॉफ्ट AI पावर्ड कोपायलट चैटबॉट जोड़ा गया है। यह चैटबॉट यूजर्स के साथ बिल्कुल इंसानों की तरह बात करता है। Microsoft AI Copilot चैटबॉट कई सारे विषयों को समझने में सक्षम है। इसी के साथ यह चैटबॉट Telegram यूजर्स को गेमिंग, फिटनेस और खेल आदि की जानकारी भी देगा।

इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स द्वारा किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Telegram के साथ Microsoft AI Copilot इंटिग्रेट किया गया है। वहीं इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह चैटबॉट यूजर्स को डेली से जुड़े कामों में मदद कर सकता है।

Telegram यूजर्स को मिलेगी Microsoft AI Copilot की सुविधा

एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

Microsoft AI Copilot की मदद से यूजर्स कई तरह की जानकारियां कुछ ही मिनटों में निकाल सकेंगे। इस चैटबॉट का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स द्वारा किया जा सकेगा। डेस्कटॉप यूजर्स को भी इसके इस्तेमाल की परमिशन मिलेगी।

टेस्टिंग फेज में है चैटबॉट

बता दें कि अभी इस चैटबॉट को रोलाउट नहीं किया गया है। Microsoft AI Copilot की अभी बीटा टेस्टिंग की जा रही है। बता दें कि यह चैटबॉट आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के बाद ही टेलीग्राम यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस चैटबॉट के रोलआउट होने के बाद ही इसमें कई और फीचर्स जोड़े जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
A big change will come in Telegram, users will get the facility of Microsoft AI Copilot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X