Home
Apps

धार्मिक कंटेंट में रुचि रखने वालों के लिए आया नया OTT ऐप Hari Om, 36 रुपये में 365 दिन देखें धार्मिक सीरीज

OTT की दुनिया ने टीवी चैनलों को मनोरंजन की दौड़ में जैसे पीछे छोड़ दिया हो। बीते कुछ सालों में भारतीय दर्शक OTT प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मनोरंजन का लुत्फ ले रहे हैं। देखा जाए तो OTT पर काफी कंटेंट हैं, लेकिन धार्मिक कंटेंट की आज भी मात्रा सीमित है।

इस बढ़ते अंतर को समाप्त को करने के लिए एक नया धार्मिक OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है, जिस पर आप 365 दिन धार्मिक कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म से धार्मिक कंटेंट में रुचि रखने वालों को काफी मदद मिलेगी।

धार्मिक कंटेंट में रुचि रखने वालों के लिए लॉन्च हुआ नया OTT ऐप Hari Om

किस नाम से आया है नया धार्मिक OTT प्लेटफॉर्म

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक नया OTT प्लेटफॉर्म 'Hari Om' भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 20 से ज्यादा पौराणिक कथाओं (Mythological Show) के साथ शुरू हो रहा है, जिनमें 'श्री तिरुपति बालाजी', 'छाया ग्रह राहु केतु', 'मां लक्ष्मी', 'माता सरस्वती', 'जय जगन्नाथ' आदि कथाएं शामिल हैं।

वहीं इस प्लेटफॉर्म को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इनमें काम करने के लिए अच्छे कलाकारों और क्रू का चयन किया गया है। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि ज्यादातर शोज में बड़े बजट के सेट लगाएं गए हैं। आपको बता दें कि इस ऐप को Ullu App के फाउंडर ने तैयार किया है।

Hari Om का कितने रुपये में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

बता दें कि इसका सब्सक्रिप्शन ज्यादा महंगा नहीं है आप 36 रुपये के रीचार्ज पर पूरे साल इस पर धार्मिक कंटेंट देख सकेंगे। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए U रेटेड कंटेंट दिया जाएगा। दर्शकों को इसमें वीडियो और ऑडियो दोनों ही मोड में भजन सुनने की सुविधा भी मिलेगी।

इतना ही नहीं इस ऐप में प्रमुख मंदिरों की लाइव आरती, प्रसाद बुकिंग और मंदिरों से जुडे सामाचार सुनने जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। फिलहाल तो इस ऐप में 2 नए ओरिजिनल सॉन्ग 'श्री तिरुपति बालाजी' और 'छाया ग्रह राहु केतु' प्रसारित किए जा रहे हैं। बाकी के शोज लाइनअप हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर 'श्री तिरुपति बालाजी' में विशाल करवाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज में श्री हरि विष्णु के तिरुमाला पहाड़ियों पर श्रीनिवासन के रूप में अवतार लेने की धार्मिक कहानी को दिखाया गया है। 'छाया ग्रह राहु केतु' में मृणाल जैन मुख्य भूमिका में हैं।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे Hari Om ऐप

Hari Om ऐप को Play Store, App Store, Google TV, Samsung TV, Apple TV, LG TV के साथ फायर टीवी पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new OTT app Hari Om has arrived for those interested in religious content, you can watch religious series for 365 days for just 36 rupees
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X