Home
Apps

WhatsApp में आने वाला है शानदार अपडेट, बदलेगा चैटिंग एक्सपीरियंस, यहां देखें डिटेल्स

इंस्टिंट मैसेजिंग एप WhatsApp में कुछ ना कुछ नए अपडेट्स देखने को मिलते रहते हैं, जो कि यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अब कंपनी साल 2025 का पहला अपडेट लेकर आने वाली है। जी हां, अब इस इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप में चैटिंग का एक्सपीरियंस बदलने वाला है। एप के लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स को ढेरों फीचर्स मिलने वाले हैं।

दरअसल, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को नए अपडेट में चैटिंग के दौरान मैसेज एनिममेशन्स को मैनेज करने की सुविधा देने जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे कि उन्हें मैसेज में किस तरह का एनिमेशन चाहिए। इस फीचर्स के बारे में जानने के लिए आगे बढ़ें...।

WhatsApp में आने वाला है शानदार अपडेट, देखें डिटेल्स

WhatsApp में आएगा बड़ा बदलाव

इस फीचर के बारे में जानकारी वेबसाइट WABetainfo ने दी ही है। वेबवेटाइन्फो ने गूगल प्ले स्टोर पर WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर को स्पॉट किया है और अपकमिंग अपडेट को बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.1.10 में देखा गया है।

WABetainfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। फिलहाल ये फीचर बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए भी लेकर आएगी।

नए अपडेट से क्या होंगे परिवर्तन

व्हाट्सऐप में इस नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स अपने हिसाब से चैट और ग्रुप में एनिमेशन्स मैनेज कर सकेंगे। ये फीचर उन यूजर्स को सुविधा देगा, जो कि मैसेज को एनिमेट करना चाहते हैं।

बता दें कि इस फीचर में यूजर्स को तीन अलग-अलग तरह के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें इमोजी, स्टिकर्स और GIF फाइल्स को मैनेज करने के ऑप्शन शामिल होंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप का ये लेटेस्ट अपडेट हाल ही में लॉन्च हुए Animated Emogi को भी सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is going to give its users the facility to manage message animations during chatting in the new update. With the help of this feature, users will be able to set according to themselves what kind of animation they want in the message.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X