Jio Phone में भी अब डाउनलोड हो पाएगा Aarogya Setu App
इस वक्त भारत समेत पूरी दुनिया एक बहुत बड़ी महामारी से लड़ रही है। इस बीमारी का नाम कोरोना वायरस है, जो आजकल चारों तरफ गूंज रहा है। इस बीमारी से लड़ने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतू ( Aarogya Setu ) नाम का ऐप लॉन्च किया है।

जियो फोन में आया आरोग्य सेतू ऐप
आरोग्य सेतू ऐप को अब लोग एंड्रॉयड और एप्पल फोन के साथ KaiOS प्लेटफॉर्म यानि जियो फोन में भी डाउनलोड कर पाएंगे। आपको बता दें कि अभी तक इस ऐप को सिर्फ एंड्रॉयड और आईओएस फोन में ही डाउनलोड किया जा सकता है। अब आरोग्य सेतू ऐप को जियो फोन चलाने वाले यूज़र्स भी अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और वो भी कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी से बच पाएंगे।
आरोग्य सेतू के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए इस नई ख़बर के बारे में जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में कहा गया है कि जियो फोन में इस ऐप के आने के बाद करीब 110 मिलियन लोग आरोग्य सेतू ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करके COVID-19 से लड़ पाएंगे। इसके अलावा इस ट्वीट में लिखा है कि जियो फोन के दूसरे मॉडल्स में भी इस ऐप को उपलब्ध कराया जाएगा। इस ट्वीट को #SetuMeraBodyguard और #IndiaFightsCorona हैशटैग के साथ लॉन्च किया गया है।
Aarogya Setu ऐप के बारे में...
इस ऐप के जरिए लोग अपने फोन के जरिए ही जांच कर पाते हैं कि वो जिस इलाके में रहते हैं और वो पिछले कुछ दिनों में जहां से आएं हैं, उसके बाद उन्हें कोरोना वायरस होने की संभावना है या नहीं। Aarogya Setu एप कोरोनावायरस को नियंत्रित करने और उसकी जानकारी सामान्य लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में भी मदद करेगा। डाउनलोड किए जाने के बाद यह एप पूछता है कि क्या आपको खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी आदि है। यदि आपको ऐसी कोई समस्या नहीं है, तो आप ग्रीन जोन में रहेंगे।
एप ब्लूटूथ और लोकेशन को ऑन रखने को कहता है। जब भी आप किसी भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाते हैं। यह एप ब्लू टूथ से आस पास के मोबाइल से संदेश लेता देता रहता है। जब आप किसी के पास खड़े हैं और पास खड़ा व्यक्ति भी ग्रीन जोन वाला नार्मल व्यक्ति ही है पर अगर वह व्यक्ति आज से 10 दिनों बाद किसी कारण से कोरोना पॉजिटिव हो जाएगा तो यह एप आपको तुरंत सतर्क कर देगा। ऐसे में आप अपनी जांच सुनिश्चित करवा सकते हैं। यह एप आपको हॉट स्पॉट की सूचना भी दे देगा, ताकि आप रास्ता बदल लें।


Click it and Unblock the Notifications








