एंड्रॉयड यूजर्स इन 8 ऐप्स को हटा दें अपने फोन से, वर्ना बाद में पछताएँगे
Google Play Store पर कुछ एंड्रॉयड एप्लिकेशन को जोकर मैलवेयर के साथ स्पॉट किया गया है। एप्लिकेशन के माध्यम से मैलवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसते है और फिर सीक्रेटली डेटा कलेक्ट करते है और सहमति लिए बिना ही इन यूजर्स को प्रीमियम मेम्बरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन दे देते है।

जोकर ट्रोजन (Joker Trojan) मैलवेयर पिछले तीन सालों से Google Play Store ऐप्स में देखा गया है। क्विक हील सिक्योरिटी लैब्स की एक हालिया रिपोर्ट ने Google Play Store पर 8 जोकर मैलवेयर देखे हैं। ये आठ एप्लिकेशन Google को रिपोर्ट किए गए थे और इसके बाद गूगल ने अपने प्ले स्टोर से सभी एप्लिकेशन को हटा दिया गया।
यहां हमने नीचे उन सभी आठ एंड्रॉयड ऐप के नाम बताये है जिन्हें हाल ही में जोकर ट्रोजन वायरस के साथ स्पॉट किया गया था। यदि आपके मोबाइल में भी ये ऐप्स है तो उन्हें हटा लें।
1. Auxiliary Message
2. Fast Magic SMS
3. Free CamScanner
4. Super Message
5. Element Scanner
6. Go Messages
7. Travel Wallpapers
8. Super SMS
जोकर ट्रोजन विक्टिम के डिवाइस से एसएमएस मैसेजों, कॉन्टेक्ट लिस्ट और डिवाइस की जानकारी के माध्यम से डिटेल्स को चुराता है। ट्रोजन विज्ञापन दिखायेगा और अपने आप प्रीमियम मेम्बरशिप ले लेता है।
वहीं क्विक हील की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के वक्त ये एप्लिकेशन नोटिफिकेशन एक्सेस मांगते हैं, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन डेटा पाने के लिए किया जाता है। एप्लिकेशन तब नोटिफिकेशन से SMS डेटा लेता है, और कॉन्टेक्ट एक्सेस के लिए कहता है। जब एक्सेस दे दिया जाता है, तो ऐप फोन कॉल की परमिशन देता है और मैनेज करता है। उसके बाद, यह यूजर्स को कोई भी मैलिसियस एक्टिविटी दिखाए बिना काम करना जारी रखता है।
साइबर सुरक्षा कंपनी का दावा है कि मैलवेयर ऑथर्स इन मैलवेयर एप्लिकेशन को Google Play Store पर स्कैनर एप्लिकेशन, वॉलपेपर एप्लिकेशन, मैसेज एप्लिकेशन में फैलाते हैं। इस प्रकार के ऐप्स शीघ्र ही यूजर्स का टारगेट बन जाते हैं। इस प्रकार यूजर्स को हम यही सलाह देते हैं कि अगर आपके मोबाइल फोन पर भी ये ऊपर बताये गए ऐप्स है तो उन्हें तुरंत डिलीट कर लें।


Click it and Unblock the Notifications







