सिर्फ एक टैप करने से होंगे सारे काम, WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर
WhatsApp प्रत्येक दिन नए-नए अपडेट पेश कर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का सबसे पसंदीदा ऐप बनता जा रहा है। WhatsApp आज हर एक स्मार्टफोन की बेसिक आवश्यकता बन चुका है। यही वजह है कि कंपनी लगातार इसको अपडेट करने पर जोर दे रही है।
WhataApp पर एक के बाद एक नए फीचर्स सामने आते रहते रहते हैं। इसी कड़ी में WhatsApp एक नया फीचर पेश करने जा रहा है, जो कि 'Double Tap Reaction' है। यूजर्स इस फीचर की मदद से केवल एक टैप करके फोटो, वीडियो और GIF पर रिएक्ट कर सकेंगे।

इस फीचर से जुड़ी जानकारी WABetainfo की तरफ से X पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई है। पोस्ट के मुताबिक, ये फीचर आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। इस फीचर से आप फोटो, वीडियो और GIF पर डबल टैप करते हुए अपना रिएक्शन दे सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी अपने चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए अब फास्ट शॉर्टकट्स पर तेजी से काम रही है।
कई और फीचर पर Whatsapp का काम जारी
कंपनी अपने 2.4 बिलियन से अधिक यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। WhatsApp का अपकमिंग फीचर आपको हैवी वीडियो, फोटोज और दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शेयर करने की सुविधा देगा। इस फीचर की मदद से बिना इंटरनेट कनेक्कशन के ही यूजर्स हैवी वीडियो, फोटोज और दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शेयर कर सकेंगे।
इसके साथ ही कंपनी एक और फीचर को रोलआउट करने की योजना बना रही है। इसमें यूजर्स को स्टेटस रिशेयर करने के लिए एक क्विक शॉर्टकट बटन मिलने बाला है। इसमें यूजर्स को इमोजी और पोस्ट अपडेट करने का भी ऑप्शन मिल सकता है। हाल ही में इस फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया है। अब तक आपको यह फीचर Instagram पर मिलता था, लेकिन अब ये WhatsApp पर भी नजर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








