Home
Apps

Google Play Store से जुड़ा शानदार फीचर, यूजर्स का काम होगा आसान और सुविधाजनक

Google Play Store ने आखिरकार अपने उस फीचर को लॉन्च कर दिया है, जिसका यूजर्स को काफी लंबे समय से इंतजार था। Google ने इस फीचर को लॉन्च कर अपने यूजर्स को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। चलिए जानते हैं कि Google Play Store में कौन सा नया फीचर जोड़ा गया है।

क्या हैं इस नए फीचर की खासियत

दरअसल, Google के नए अपडेट के आने के बाद यूजर्स एंड्रॉयड डिवाइस में किसी भी ऐप को कम्प्यूटर के माध्यम से भी इंस्टाल कर सकेंगे। इस नई सुविधा के जुड़ने से यूजर्स का काम और भी आसान हो जाएगा। साथ ही इस फीचर की मदद से यूजर्स को मल्टीपल डिवाइस में ऐप मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी।

Google Play Store में आया एक बेहतरीन फीचर

इस नए फीचर के साथ यूजर्स अपने एंड्रॉयड डिवाइस में रिमोट तरीके से किसी भी ऐप को अनइंस्टाल कर सकते हैं। बता दें कि इस फीचर का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है, जो कि इस फीचर के आने के बाद खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। Google Play Store में इस नए अपडेट के जुड़ने के बाद यूजर्स को बेहतरीन सुविधा से जुड़ने का मौका मिलेगा।

जल्द ही सभी यूजर्स को मिलेगा फीचर

Google Play Store का रिमोटल अनइंस्टाल फीचर अभी तक सभी डिवाइस के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि Google जल्द ही अपने इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर देगा।

कैसे कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

अगर आप इस फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ Google Play Store में लॉगिन करना होगा। इसके बाद नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Google Play Store को ओपन करने के बाद पेज के राइड साइड में दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यु में जाकर Manage Apps And Device को चुनें।
  • फिर मैनेज टैब को चुनकर ऐप्स को देखें।
  • अपने डिवाइस में ऊपर की ओर राइट साइड में This Device के बॉक्स पर क्लिक करें और डिवाइस को सिलेक्ट करें। इसके बाद आप जिस ऐप को हटाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • यह सारी प्रोसेस को पूरा करने के बाद ट्रेश आइकन के जरिए जिस ऐप को हटाना चाहते हैं, उसे आप रिमोटली हटा सकेंगे।
 
Best Mobiles in India

English summary
Amazing feature added to Google Play Store, users' work will become easy and convenient
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X