Spotify का कमाल का फीचर, अपने फेवरेट आर्टिस्ट के साथ Remix करने की देगा परमिशन
म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग करने जा रहा है, जो कि यूजर्स को TikTok की तरह अपने फेवरेट ऑर्टिस्ट के साथ रीमिक्स करने की परमिशन देगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स आर्टिस्ट के ट्रैक को स्पीड-अप, मैश-अप करने के साथ-साथ एडिट भी कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म के इस फीचर के बारे में चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन Spotify की ओर से इस फीचर के बारे में ऑफिशियली कोई घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि Spotify के इस नए फीचर से यूजर्स अपने फेवरेट सॉन्ग को आसानी से सीधा रीमिक्स कर सकेंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्पॉटिफाई इस फीचर के साथ ही कई बड़े फीचर पर काम कर रहा है, जिनमें से एक Playlist Tuner है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का आने वाला यह कमाल का फीचर TikTok से इंस्पायर्ड माना जा रहा है, जो कि Duets के नाम से लोकप्रिय है और यह फीचर Instagram पर रील्स के लिए पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

इस फीचर से पहले यह जानकारी भी सामने आई थी कि Spotify अपने प्लेटफॉर्म पर म्यूजिक वीडियो फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए टेस्टिंग भी शुरू कर रहा है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि स्पॉटिफाई का यह म्यूजिक वीडियो फीचर Youtube को कड़ी टक्कर दे सकता है।
जैसा कि हम सभी जानते है कि म्यूजिक वीडियो का आनंद उठाने के लिए यूजर्स Youtube को अपनी पहली पसंद के रूप में देखते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि Youtube सिर्फ म्यूजिक वीडियो ही प्रोवाइड नहीं करता है, बल्कि और भी कई तरह की वीडियो अपने यूजर्स के लिए उपलब्ध कराता है। लेकिन Spotify पर सिर्फ म्यूजिक वीडियो को ही स्ट्रीमिंग किया जाएगा।
Spotify लगातार नए-नए फीचर्स लाने के प्रयास में जुटा हुआ है। वहीं लोगों का ऐसा मानना है कि प्लेटफॉर्म का यह फीचर Youtube के साथ Apple Music को भी टक्कर दे सकता है। साल 2023 में स्पॉटिफाई ने यूट्यूब की तरह ही शॉर्ट वीडियो सर्विस को भी लॉन्च किया था, जिसके जरिए यूजर्स 30 सेकंड तक की अपनी वीडियो बनाकर Spotify पर अपलोड कर सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि अपने यूजर्स को डिजीटल म्यूजिक, पॉडकास्ट, वीडियो सर्विस के साथ लाखों गानों की सुविधा और दुनिया भर के क्रिएटर्स के अन्य कंटेट को एक्सेस देने वाला Spotify भविष्य में कितने कमाल करता है।


Click it and Unblock the Notifications








