Amazon दें रहा है free Spotify Premium with ad-free Music और अनलिमिटेड डाउनलोड लेकिन….

सभी म्यूजिक लवर के लिए, अमेज़न इंडिया ( Amazon India ) अपने यूजर्स को एक मुफ्त Spotify प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रहा है। ई-कॉमर्स साइट ऑडियो स्ट्रीमिंग और मीडिया सेवाओं के लिए छह महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन की पेशकश कर रही है - कुछ भाग्यशाली ग्राहकों के लिए Spotify जो अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर खरीदारी करेंगे।
फ्री में लें Spotify प्रीमियम मेंबरशिप
Spotify प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऐप पर सभी उपलब्ध ऑडियो के लिए ad-free music , ऑफ़लाइन प्लेबैक, अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड, बेहतर ऑडियो । Spotify प्रीमियम प्लान खरीदने के लिए यूजर्स को हर महीने 119 रुपये देने होंगे। लेकिन अमेज़न इंडिया के नए ऑफर से आप छह महीने के लिए प्रीमियम मेंबरशिप मुफ्त में पा सकते है।
कैसे मिलेगी फ्री Spotify प्रीमियम मेंबरशिप
1- यह ऑफर केवल इलेक्ट्रॉनिक खरीद पर मान्य है, जिसमें ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी भी विक्रेता द्वारा बेचे जाने वाले चुनिंदा लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल डिवाइस और एक्सेसरीज़, हेडफ़ोन और स्पीकर शामिल है।
2- 5,000 रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहक छह महीने के लिए Spotify प्रीमियम मेंबरशिप प्राप्त करने के पात्र है।
3- 1,000 रुपये से कम या 5,000 रुपये से कम की खरीदारी पर आपको तीन महीने के लिए मुफ्त Spotify प्रीमियम मेंबरशिप मिलेगी।
4- ऑफ़र के योग्य होने के लिए आपके पास Amazon India ई-कॉमर्स साइट के साथ एक रजिस्टर्ड ईमेल पता होना चाहिए।
5- Spotify पर अपनी मुफ्त सब्सक्रिप्शन शुरू करने के लिए आप उसी ईमेल से लॉग इन कर सकते है।
6- Spotify प्रीमियम प्रति डिवाइस 10,000 गाने डाउनलोड की पेशकश करता है और 5 डिवाइस का समर्थन करता है।
इस दिन तक है ऑफर
अमेज़न इंडिया सपोर्ट पेज के अनुसार, Spotify प्रीमियम पर ऑफर 24 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2022 के बीच वैध है। Spotify प्रीमियम के व्यक्तिगत प्लान के तीन या छह महीने के लिए मुफ्त एक्सेस का वाउचर शेयर किया जाएगा। अमेज़न 15 दिसंबर, 2022 तक सभी वाउचर मुफ्त Spotify प्रीमियम मेंबरशिप के लिए जारी करेगा।


Click it and Unblock the Notifications







