अमेज़न मैसेजिंग ऐप 'Anytime', जानिए कैसे देगी व्हाट्सऐप को मात
अमेज़न प्राइम और अमेज़न चाइम के बाद अब अमेज़न अपनी मैसेजिंग ऐप 'Anytime' को पेश करने जा रहा है। यानी कि अब व्हाट्सऐप, स्लैक या टेलीग्राम की टक्कर में अमेज़न का 'Anytime' भी होगा। तो यदि आप व्हाट्सऐप या टेलीग्राम जैसी ऐप्स से बोर हो गए हैं तो अब खुश हो जाएं क्योंकि अमेज़न के पास आपके लिए है यह खास तोहफा।

इस नई मैसेजिंग ऐप के लॉन्च के बारे में कुछ फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन यह ऐसे असार हैं कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस ऐप में टेक्स्ट मैसेज के साथ ही विडियो और वॉयस कॉलिंग दोनों की जा सकेंगी।
इसके अलावा अमेज़न की यह ऐप सभी बेसिक फीचर्स के साथ आएगी। यानी कि जो भी फीचर्स आपको अन्य मैसेजिंग ऐप में मिलते हैं वो इसमें भी मिलेंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इस ऐप में अमेज़न क्या कुछ नया देती है और कैसे अपने यूज़र्स को लुभाती है।
अमेज़न की चैटिंग ऐप एनीटाइम, एंड्रायड यूज़र्स के साथ ही आईफोन यूज़र्स (iOS यूज़र्स) और डेस्कटॉप पर इस्तेमाल करने के लिए भी मौजूद होगी।
आज के समय में जहां व्हाट्सऐप हर दिन नए फीचर पेश कर अपने यूज़र्स को कुछ नया और बेहतर देने की कोशिश में है। साथ ही अपनी पॉपुलैरिटी से पहले कई यूज़र्स जोड़ चुका है, ऐसे में एनीटाइम को इन शानदार चैटिंग ऐप्स के बीच अपनी जगह बनाने के लिए कुछ नया और खास करना जरुरी होगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications