Samsung Galaxy S24 Ultra हो या iPhone 15; Amazon की सेल में सब कुछ मिलेगा सस्ता
Amazon Prime Day Sale 2025: अमेजन ने भारत में Prime Day Sale 2025 की घोषणा कर दी है, जो कि 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक लाइव रहेगी। यह तीन दिवसीय सेल है, जो Amazon हर साल की आयोजित करता है। हर बार की तरह इस बार भी कंज्यूमर्स को स्मार्टफोन्स, ईयरबड्स और अन्य गैजेट्स पर भारी छूट मिल सकती है।
इस बार कंपनी ने '40% तक की छूट' का दावा किया है, खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे iPhone 15 और Samsung Galaxy S24 Ultra पर आपको अच्छा-खासा डिस्कउंट मिल सकता है।

किन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी छूट?
Amazon ने जिन प्रमुख स्मार्टफोन्स को छूट की लिस्ट में शामिल किया है, उनमें कई बड़े ब्रांड्स शामिल है। हालांकि, Amazon ने अभी तक इन सभी फोन्स की फाइनल डील प्राइस शेयर नहीं की है, लेकिन यह क्लियर है कि इन पर बड़ी छूट मिलने वाली है।
- iPhone 15
- Samsung Galaxy S24 Ultra
- OnePlus 13s
- iQOO Neo 10
- Samsung Galaxy A55
- OnePlus Nord 4
- Realme GT 7
- Xiaomi 14 Civi
- iQOO Z10
- Oppo F29
मिल सकती है खास डील
फिलहाल, Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट Amazon पर 84,999 रुपये में उपलब्ध है। Prime Day Sale में यह कीमत और भी कम हो सकती है।
वहीं iPhone 15 जो आमतौर पर 69,900 रुपये में आता है, लेकिन अभी 60,300 में मिल रहा है। Prime Day के दौरान इस पर और अधिक छूट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन 55,000 रुपये के आसपास मिल सकता है।
OnePlus 13s अभी 54,998 रुपये की कीमत पर है, लेकिन SBI कार्ड से 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। इससे यह फोन 49,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान यह और सस्ता मिल सकता है।
बजट फोन पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
कम बजट के यूजर्स को भी इस सेल में निराश नहीं होना पड़ेगा। 20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स पर भी छूट की पेशकश की जाएगी। यहां हम उन फोन को लिस्ट कर रहे हैं, जो
- OnePlus Nord CE 4 Lite
- iQOO Z9s
- Realme Narzo 80x
- Samsung Galaxy M35
- Galaxy M06
- Redmi A4 आदि।
इंडिपेंडेंस डे सेल का कर सकते हैं इंतजार
अगर आप Prime Day Sale को मिस कर देते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। Amazon हर साल अगस्त में Independence Day Sale भी आयोजित करता है, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलती है। इसके अलावा Flipkart और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म्स भी इसी समय सेल्स आयोजित करते हैं।
कैसे देखें लाइव डील्स?
Amazon आमतौर पर सेल से कुछ दिन पहले डील्स की पूरी लिस्ट वेबसाइट और ऐप पर जारी कर देता है। ऐसे में अगर आप किसी खास डिवाइस पर नजर रखे हुए हैं, तो अभी से Amazon पर उसकी लिस्टिंग और डील्स पर नजर बनाए रखें।
Amazon Prime Day Sale 2025 स्मार्टफोन खरीदने के लिए एक बेहतरीन मौका है, खासकर अगर आप iPhone या Samsung जैसे प्रीमियम डिवाइसेज को खरीदने की सोच रहे हैं। बड़े डिस्काउंट्स, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स का फायदा उठाकर आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








