अब 'Ad Free' नहीं रहा Prime Video! पैसे देने के बाद भी देखने पड़ेंगे विज्ञापन
Prime Video will show Ads: अमेजन इंडिया ने आज अपने प्राइम वीडियो कस्टमर्स को एक ईमेल भेजकर बताया है कि 17 जून 2025 से प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे। यह कदम पहले अमेरिका और यूके समेत कई देशों में लागू किया जा चुका है, और अब इसे भारत में भी शुरू किया जा रहा है।
अगर यूजर बिना ऐड के कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। बता दें कि अमेजन ने एक ऐड-फ्री ऐड-ऑन प्लान पेश किया है, जिसकी सालाना कीमत 699 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि यह एक लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध है, जिसे बाद में 999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मंथली ऐड-फ्री ऐड-ऑन प्लान
Prime Video का मंथली ऐड-फ्री ऐड-ऑन प्लान भी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 129 रुपये होगी और कस्टमर्स इसे 17 जून 2025 से सब्सक्राइब कर सकेंगे।
कंपनी का कहना है कि इसके अलावा प्राइम मेंबरशिप में कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। अमेजन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले ऐड्स टीवी और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं की तुलना में 'काफी कम होंगे।' इसका मकसद है अपने कंटेंट में निरंतर निवेश करना और यूजर को बेहतर अनुभव देना।
2023 में बढ़ाई थी कीमत
बता दें कि अमेजन ने साल 2023 में अपने प्राइम मेंबरशिप प्लान की मासिक कीमत 299 रुपये कर दी थी, हालांकि सालाना प्लान 1499 रुपये पर बरकरार रखी गई थी।
बता दें कि प्राइम लाइट सब्सक्राइबर्स को पहले की तरह ही विज्ञापन समर्थित कंटेंट का पूरा एक्सेस मिलता रहेगा। वे किसी एक डिवाइस (मोबाइल या टीवी) पर 720p HD क्वालिटी में वीडियो देख सकेंगे। इसकी कीमत 799 रुपये सालाना है।
इस कदम से जहां अमेजन को कंटेंट इन्वेस्टमेंट में मदद मिलेगी, वहीं यूजर्स को अब ऐड-फ्री कंटेंट के लिए जेब थोड़ी ढीली करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








