Home
Apps

करोड़ों Android यूजर्स के लिए खतरे की घंटी; नहीं काम करेंगे ये ऐप्स, अगर अपडेट में की देरी

Android Users at Risk: अगर आप अभी भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। Google मई 2025 से एक बड़ा अपडेट रोलआउट करने जा रहा है, जो लाखों Android यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। इस अपडेट के तहत Play Integrity API को सभी ऐप्स पर लागू किया जाएगा, जिससे पुराने Android डिवाइसेज पर कई फेमस ऐप्स जैसे बैंकिंग, मैसेजिंग, सोशल मीडिया आदि या तो ठीक से काम नहीं करेंगे या उनकी परफॉर्मेंस धीमी हो जाएगी।

करोड़ों Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा

क्या है Play Integrity API?

Google का Play Integrity API एक सिक्योरिटी फीचर है, जो फ्रॉड, बॉट्स, डेटा चोरी और चीटिंग जैसी एक्टिविटी से यूजर्स को बचाने के लिए बनाया गया है। यह API ऐप्स को यह जांचने की क्षमता देती है कि कोई डिवाइस कितना 'trusted' है। इसका उद्देश्य है कि सिर्फ सिक्योर और ऑफिशियल डिवाइसेज पर ही ऐप्स बेहतर तरीके से काम करें।

लेकिन समस्या ये है कि यह नया सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से सिर्फ Android 13 और उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। यानी कि Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन इस सिस्टम का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

Android 12 और पुराने वर्जन पर

Google के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 50 प्रतिशत से अधिक Android डिवाइसेज अभी भी Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि करोड़ों यूजर्स के डिवाइसेज अब न केवल सिक्योरिटी के लिहाज से कमजोर हो सकते हैं, बल्कि कई जरूरी ऐप्स का भी सही से उपयोग नहीं कर पाएंगे।

Android 12 और 12L को अब Google की ओर से सिक्योरिटी अपडेट्स मिलना बंद हो गया है, यानी ये वर्जन अब "end-of-life" स्टेज पर पहुंच चुके हैं। अगर आपके फोन निर्माता कंपनी ने कोई कस्टम अपडेट न दिया हो, तो आपका डिवाइस साइबर हमलों के लिए असुरक्षित हो सकता है।

Google Play Store से गायब हो रहे ऐप्स

सिर्फ सिक्योरिटी ही नहीं, अब प्ले स्टोर पर ऐप्स की उपलब्धता भी घट रही है। 2024 की शुरुआत से अब तक Google ने प्ले स्टोर से लगभग 47 प्रतिशत ऐप्स हटा दिए हैं। पहले जहां करीब 3.4 मिलियन ऐप्स थे, अब ये संख्या घटकर 1.8 मिलियन रह गई है। Google अब कम क्वालिटी वाले और अनस्टेबल ऐप्स को हटाकर अपने स्टोर को साफ-सुथरा बनाने में जुटा है।

इस बीच, Apple का App Store बढ़ रहा है, जिससे Android यूजर्स के लिए एक और चिंता की बात खड़ी हो गई है।

क्या करें Android 12 या पुराने फोन यूजर्स?

अगर आप अभी भी Android 12 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर हैं, तो फोन अपग्रेड करना जरूरी हो गया है। पुराने डिवाइसेज पर न सिर्फ सिक्योरिटी रिस्क है, बल्कि आने वाले समय में ऐप्स की फंक्शनलिटी भी घट सकती है।

Google का संदेश साफ है कि बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी के लिए या तो अपने डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट करें, या नया डिवाइस खरीदें। ऐसा न करने पर आप कई जरूरी सेवाओं और ऐप्स का सही उपयोग नहीं कर सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Android users be careful Google Quiet Update Could Break Your Android Phone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X