Home
Apps

इस सैटिंग के बाद मिनटों में मिल जाएगा गुम हुआ मोबाइल

ज्यादातर मंहगे मोबाइल में Anti Theft फीचर मौजूद होता है। लेकिन अगर आपके मोबाइल में ये फीचर नहीं है तो इसके लिए आप कोई Anti Theft Protection ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

By Neha

हर सभी अपना काफी पैसे एक महंगे स्मार्टफोन में इंवेस्ट कर देते हैं, लेकिन जब ये फोन कहीं गुम हो जाता है, तो आपके लिए उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। आप फोन में मौजूद अपना डेटा तो रिकवर कर सकते हैं और फोन डेटा लॉक कर सकते हैं, लेकिन उस महंगे फोन का दोबारा मिलना काफी मुश्किल होता है। अगर आपको भी अपने यही डर लगा रहता है, तो मोबाइल सैटिंग के जरिए आप अपने फोन के गुम होने के बाद दोबारा ढूंढ सकते हैं।

इस सैटिंग के बाद मिनटों में मिल जाएगा गुम हुआ मोबाइल

ज्यादातर महंगे फोन में ये ऑप्शन होता है। इसके लिए आपको सैटिंग में जाकर Anti Theft setting में जाना होगा। यहां टैब करने पर आपको anti theft को ऑन करना होगा। इसके बाद आपको इसमें पासवर्ड डालना होगा। पासवर्ड डालने के बाद ये एक्टिव हो जाएगा। बता दें कि कई फोन में ये फीचर नहीं होता है। इसके लिए आप एक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन मोबाइल में यह फीचर नहीं है उनमें आपको Anti Theft Protection के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए सबसे अच्छा ऐप CM Locker है। इसे आप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप फोन के साथ-साथ फोन की स्क्रीन भी लॉक कर सकते हैं।

इस सैटिंग के बाद मिनटों में मिल जाएगा गुम हुआ मोबाइल

इस ऐप की खासियत ये है कि अच्छी बात ये है कि अगर फोन में तीन बार गलत पासवर्ड डाला जाए तो यह आपकी सेल्फी ले लेगा और ई-मेल पर भेज देगा। ऐप के मीनू में जाएं और Anti Theft का विकल्प चुनें और उसे इन-एबल करें। अब आपको इस ऐप में फेसबुक से लॉगिन करना होगा।

अब आपका काम पूरा हो गया है। अगर आप अपने फोन को खोजना या एंटी थेप्ट प्रोटेक्शन की टेस्ट करना चाहते हैं तो lockerfindphone.cmcm.com पर जाएं और फाइंड फोन का ऑप्शन चुनें। अब फेसबुक लॉगिन करने के साथ ही आपके फोन का लोकेशन दिखेगा और साथ में फोन को लॉक करने और रिंग करने का ऑप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Anti Theft setting can make your smartphone more secure.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X